सुरेखा सिकरी का हृदय गति रुकने से 75 साल की उम्र में निधन

मुंबई,16 जुलाई (आईएएनएस)| तीन बार की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री सुरेखा सीकरी, जो बालिका वधू की दादीसा के नाम से लोकप्रिय थी, उनका शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 75 वर्ष की थीं। अभिनेता सुशांत सिंह ने ट्विटर पर इस खबर की पुष्टि करते हुए लिखा, “विदाई सुरेखा जी, आपकी कमी खलेगी।”

सीकरी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थी, और दूसरे ब्रेन स्ट्रोक के कारण जटिलताओं से पीड़ित थीं। उन्हें 2020 में ब्रेन स्ट्रोक और 2018 में लकवाग्रस्त स्ट्रोक का सामना करना पड़ा था।

सीकरी 1978 में राजनीतिक ड्रामा किस्सा कुर्सी का से अपने फिल्मी सफर की शुरूआत की और फिल्मों, टीवी में 40 साल से भी अधिक समय बिताकर, बेहतरीन भूमिकाओं के साथ एक छाप छोड़ी। उन्होंने तमस (1988), मम्मो (1995) और बधाई हो (2018) के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के रूप में राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। उन्होंने 1989 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार जीता था।

सीकरी का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता वायु सेना में थे और उनकी मां एक शिक्षिका थीं। उन्होंने 1971 में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से स्नातक किया था।

हाल के वर्षों में, उन्होंने बधाई हो और टीवी श्रृंखला बालिका वधू में अपनी भूमिकाओं के लिए प्रशंसा प्राप्त की थी।

‘मैं वापस आऊंगा’ के जरिए फिर साथ आई रहमान-इम्तियाज-इरशाद की तिकड़ी

मुंबई । मशहूर निर्देशक इम्तियाज अली, संगीतकार एआर रहमान और गीतकार इरशाद कामिल फिर से 'मैं वापस आऊंगा' फिल्म में जलवा बिखेरने को तैयार हैं। मंगलवार को फिल्म के मेकर्स...

हम सबके जीवन की आशा थी।

हिंदी फिल्मों की महान गायिका आशा भोसले केवल गायिका नहीं थी बल्कि लाखों करोड़ों लोगों के जीवन की आशा भी थी। उनकी गायिकी ने लोगों के जीवन में उल्लास, उमंग,...

‘धुरंधर’ वही जो सही तरह से योग करे… आयुष मंत्रालय ने जारी किया मजेदार वीडियो, दिया खास मैसेज

नई दिल्ली । आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के बीच आयुष मंत्रालय लगातार नए और मजेदार पोस्ट के जरिए लोगों को जागरुक करते हुए जानकारी दे रहा है। इसी...

आज दोबारा रिलीज होगा बादशाह का ‘टटीरी फिर से’ गाना, जानें महाभारत काल से कनेक्शन

मुंबई । पंजाबी गायक बादशाह इन दिनों अपने गाने 'टटीरी फिर से' को लेकर सुर्खियों में बने हैं। बैन होने के बाद सिंगर आज फिर से गाने में बदलाव के...

‘जना नायकन’ लीक मामले में तमिलनाडु साइबर क्राइम ने शुरू की जांच, छह गिरफ्तार

चेन्नई । थलपति विजय की आगामी राजनीतिक एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जना नायकन' के रिलीज से पहले लीक होने की घटना सोशल मीडिया पर बड़ा मुद्दा बन चुकी है। साउथ के...

खुशी तिवारी के साथ पवन सिंह का रोमांस, ‘सड़िया ए जान’ गाने में दिखी शानदार केमिस्ट्री

मुंबई । भोजपुरी सिंगर और भाजपा से जुड़े पवन सिंह किसी न किसी वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में अंजली राघव के साथ बदसलूकी मामले में...

आशा भोसले के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दिग्गजों ने व्यक्त की संवेदना

नई दिल्ली । सुरों की मल्लिका आशा भोसले के निधन ने पूरे देश को शोक में डाल दिया है। उनका 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। राजनीति के...

आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

मुंबई । फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज प्लेबैक सिंगर आशा भोसले के प्रशंसकों को परेशान करने वाली खबर सामने आई है। इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक गाने देने वाली आशा...

‘धुरंधर द रिवेंज’ की सफलता के बीच रणवीर सिंह ने की आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात

मुंबई । अभिनेता रणवीर सिंह फिलहाल अपनी लेटेस्ट फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की सक्सेस को इन्जॉय कर रहे हैं। फिल्म अब तक 1671 करोड़ का कलेक्शन जुटाने में कामयाब हुई...

‘जय नायकन’ के लीक पर विजय देवरकोंडा ने जताई नाराजगी, फिल्म को दिया अपना पूरा समर्थन

मुंबई । साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय की सबसे चर्चित और अंतिम तमिल फिल्म 'जय नायकन' लीक के खिलाफ पूरा साउथ सिनेमा एकजुट हो गया है। फिल्म के रिलीज से...

खुशबू पाटनी और फुकरा इंसान लेकर आ रहे नया रियलिटी शो, 16 कंटेस्टेंट के साथ नगालैंड में खतरनाक स्टंट

मुंबई । ओटीटी पर नया रियलिटी शो दस्तक देने के लिए तैयार है, जिसका नाम है 'ट्राइबवर्स।' इस शो का लेटेस्ट प्रोमो रिलीज कर दिया गया है, जिसमें 16 कंटेस्टेंट...

अनंत अंबानी की पीठ पर चढ़े सलमान खान, बोले- लिख लो, यह आदमी देश को भी उठाएगा

मुंबई । बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की हर पोस्ट चर्चा का विषय बन जाती है। इस कड़ी में उन्होंने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसी तस्वीर...

editors

Read Previous

बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग कभी नहीं छोड़ी : नीतीश

Read Next

ओलंपिक (कुश्ती) : फाइनल में हारे रवि, हासिल किया रजत पदक

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com