टीएमसी के बदमाशों ने मेरे सिर पर रॉड से वार किया : भाजपा पोलिंग एजेंट

नादिया । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के दौरान राज्य के कई इलाकों से हिंसा और तनाव की खबरें सामने आ रही हैं। नादिया जिले के चापड़ा में बूथ नंबर 53 पर एक पोलिंग एजेंट के साथ कथित तौर पर बर्बर मारपीट की घटना ने चुनावी माहौल पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पीड़ित मोशरफ मीर, जो भाजपा के पोलिंग एजेंट हैं, ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 5:40 बजे हुई, जब वे अपनी ड्यूटी निभाने के लिए मतदान केंद्र जा रहे थे। उन्होंने आईएएनएस से कहा, “हम चाहते थे कि चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष हो ताकि लोग शांति से वोट डाल सकें। लेकिन कुछ तृणमूल के लोग जान अली मोल्ला के घर में छिपे हुए थे। अचानक 15-20 लोग वहां से निकले और उनके पास बांस के डंडे, लोहे की रॉड और हथियार थे। उन्होंने मेरे सिर पर रॉड से हमला किया। मैं गिर गया, लेकिन वे लगातार मारते रहे। वहां चार आईएसएफ एजेंट भी मौजूद थे, उन्हें भी पीटा गया। हमला करने के बाद वे लोग मौके से भाग गए।”

इस घटना के बाद नादिया सहित कई जिलों में चुनावी हिंसा की खबरें सामने आने लगी हैं। खासकर दक्षिण 24 परगना जिला अशांति का केंद्र बनता नजर आ रहा है।

भांगर विधानसभा क्षेत्र के सैहाटी इलाके में तनाव उस समय बढ़ गया, जब ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट (एआईएसएफ) के विधायक और उम्मीदवार मोहम्मद नौशाद सिद्दीकी एक मतदान केंद्र पर पहुंचे। तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने उन्हें देखकर नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद स्थिति और बिगड़ गई, जब सिद्दीकी और उनके समर्थकों ने विरोध जताया। सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि सुबह से मतदान शांतिपूर्ण चल रहा था, लेकिन बाद में तृणमूल कार्यकर्ताओं ने जानबूझकर माहौल खराब करने की कोशिश की।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए केंद्रीय बलों को मौके पर पहुंचना पड़ा। उन्होंने दोनों पक्षों को अलग कर हालात को काबू में किया।

दक्षिण 24 परगना के बसंती इलाके में भी हिंसा की घटना सामने आई। यहां भाजपा उम्मीदवार विकास सरदार पर कथित रूप से तृणमूल कार्यकर्ताओं ने हमला किया और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की। यह घटना बूथ नंबर 76 के पास हुई, जब सरदार निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। बताया गया कि उनके सुरक्षा गार्ड की बंदूक छीनने की भी कोशिश की गई। आरोप है कि केंद्रीय बल मौजूद होने के बावजूद उन्होंने हस्तक्षेप नहीं किया, जिसके बाद इलाके में तनाव बना हुआ है।

उत्तर 24 परगना जिले के सासन इलाके में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को स्थानीय ग्रामीणों और एआईएसएफ समर्थकों के विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप है कि तृणमूल कार्यकर्ता मतदाताओं को डराने की कोशिश कर रहे थे, जिसके बाद ग्रामीणों ने उनका विरोध किया।

हुगली जिले के खानाकुल विधानसभा क्षेत्र के राजहाटी-1 पंचायत के रामचंद्रपुर में बूथ नंबर 147 पर एआईएसएफ और तृणमूल कांग्रेस के बीच झड़प हुई। एआईएसएफ समर्थकों ने आरोप लगाया कि तृणमूल ने फर्जी तरीके से अपने एजेंटों को बूथ पर तैनात किया है और उनके एजेंटों को मंगलवार रात से ही धमकाकर अंदर नहीं जाने दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर एआईएसएफ उम्मीदवार भी मौके पर पहुंचे, जिससे तनाव और बढ़ गया।

इधर, हावड़ा जिले के बाली विधानसभा क्षेत्र के लिलुआ सोहनलाल विद्यालय स्थित डॉन बॉस्को में ईवीएम मशीन में खराबी के कारण मतदाता नाराज हो गए। स्थिति को संभालने के लिए केंद्रीय बलों को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसमें कांग्रेस और तृणमूल के पोलिंग एजेंट घायल हो गए। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

इन घटनाओं के बीच दूसरे चरण का मतदान जारी है, लेकिन कई इलाकों में हिंसा और तनाव ने चुनावी प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

–आईएएनएस

राहुल गांधी ने किया ग्रेट निकोबार द्वीप का दौरा, केंद्र की परियोजना पर बोले- ‘ये विकास नहीं, विनाश है’

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को ग्रेट निकोबार द्वीप के दौरे का वीडियो शेयर किया और केंद्र सरकार पर निशाना। उन्होंने केंद्र की 'ग्रेट...

बंगाल में मतदान: एनडीए के नेता बोले, बंगाल में बन रही है डबल इंजन सरकार

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में बुधवार को दूसरे चरण के लिए 142 सीटों पर मतदान जारी है। हालांकि, कुछ जगहों पर छिटपुट हिंसा की खबरें भी...

हैदराबाद : राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

हैदराबाद । हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार की सुबह अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब एयरपोर्ट के कस्टमर सपोर्ट ईमेल पर एक बम धमकी भेजी...

ईरान ने होर्मुज को फिर से खोलने और लड़ाई खत्म करने के लिए अमेरिका को दिया नया प्रस्ताव

वाशिंगटन । ईरान ने अमेरिका को होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने और युद्ध खत्म करने का एक नया प्रस्ताव दिया है। हालांकि इस नए प्रस्ताव में परमाणु मुद्दे का...

केजरीवाल की न्यायाधीश को चिट्ठी पर राजनीति तेज, वीरेंद्र सचदेवा बोले- ‘सजा के डर से राजनीतिक नौटंकी कर रहे आप नेता’

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की जस्टिस स्वर्णमाला के खिलाफ टिप्पणी पर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा...

बंगाल चुनाव: चुनाव आयोग ने पोलिंग स्टेशनों की ओर जाने वाली सड़कों पर सीसीटीवी लगाने का दिया निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होना है। चुनाव आयोग ने महत्वपूर्ण या अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों तक जाने वाली सड़कों...

एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराएगा भारत

नई दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंच रहे हैं। वह यहां 28 अप्रैल को होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक...

एनडीए सरकार ने बिहार की महिलाओं के साथ विश्वासघात किया: तेजस्वी यादव

पटना । बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को बिहार की एनडीए सरकार को निशाने पर लेते हुए सियासी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार...

राष्ट्रपति पद ‘खतरनाक पेशा’ पर हिंसा से नहीं डरेंगे, व्हाइट हाउस के पास फायरिंग के बाद बोले ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद को 'खतरनाक पेशा' बताते हुए कहा कि वे हिंसा से डरकर पीछे नहीं हटेंगे। यह बयान उस घटना के कुछ...

ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग मामले में नया खुलासा, ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने के इरादे से आया था बंदूकधारी

वाशिंगटन । व्हाइट हाउस के पास स्थित वाशिंगटन हिल्टन होटल में संवाददाताओं के रात्रिभोज के दौरान फायरिंग मामले में नई जानकारी सामने आई है। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारी...

माली में हुई हिंसक वारदातों से यूएन चीफ बहुत चिंतित: प्रवक्ता

संयुक्त राष्ट्र । यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस माली में घटी हिंसक वारदातों से बहुत चिंतित हैं, और उन्होंने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की। गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने...

चार मई के बाद टीएमसी के गुंडों का चुन-चुनकर हिसाब होगा : प्रधानमंत्री मोदी

आरामबाग । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए होने वाले मतदान से पहले रविवार को आरामबाग में 'विजय संकल्प सभा' को संबोधित किया। इस दौरान...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

अर्जुन कपूर पर्सनालिटी राइट मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पारित करेगा अंतरिम आदेश, 8 अक्टूबर को होगी सुनवाई

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com