सरकार और प्रशासन चारधाम के तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएं : हरीश रावत

देहरादून । उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शुक्रवार को विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र और राज्यों की राजनीति पर टिप्पणी की है।

हरीश रावत ने आईएएनएस से बात करते हुए चार धाम यात्रा के तीर्थयात्रियों की सुविधाओं, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और पंजाब की राजनीति से जुड़े सवालों पर खुलकर अपनी बात रखी।

उन्होंने चारधाम यात्रा को उत्तराखंड की पहचान और गौरव बताते हुए कहा, “हर साल देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु यहां आते हैं और उनका अनुभव सकारात्मक होना चाहिए। सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि उनकी यात्रा सुगम, सुरक्षित और आनंददायक बन सके।”

उन्होंने हाल के कुछ घटनाक्रमों पर चिंता जताते हुए कहा, “यात्रा के दौरान उठ रहे कुछ नारे और माहौल यह संकेत देते हैं कि कहीं न कहीं व्यवस्थाओं में कमी आई है, जिसे सुधारने की जरूरत है।”

सुप्रीम कोर्ट द्वारा कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत दिए जाने पर हरीश रावत ने फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा, “यह निर्णय अभिव्यक्ति की आजादी की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो लोकतंत्र की मूल भावना से जुड़ा हुआ है। यदि किसी व्यक्ति को लगता है कि उस पर लगाए गए आरोप निराधार हैं, तो उसके पास कानूनी विकल्प मौजूद हैं, जैसे कि दीवानी मुकदमा या मानहानि का केस दायर करना। लोकतांत्रिक व्यवस्था में न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा बनाए रखना बेहद जरूरी है।”

पंजाब की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए हरीश रावत ने आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर अप्रत्यक्ष कटाक्ष किया। उन्होंने पंजाब के नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा द्वारा उठाए गए डोप टेस्ट के मुद्दे का समर्थन करते हुए कहा, “बाजवा एक अनुभवी और गंभीर नेता हैं। यदि उन्होंने इस तरह की मांग की है, तो इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए और तथ्यों के आधार पर जांच होनी चाहिए।”

रावत ने कहा, “सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता और जवाबदेही बेहद जरूरी है, खासकर तब जब मामला जनप्रतिनिधियों से जुड़ा हो।” उन्होंने यह भी संकेत दिया कि इस तरह के मुद्दों को राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित रखने के बजाय संस्थागत तरीके से सुलझाया जाना चाहिए।

–आईएएनएस

टेक्सास के हिल कंट्री इलाके में विंबर्ली के पास छोटा विमान क्रैश, पांच लोगों की मौत

वाशिंगटन । टेक्सास के हिल कंट्री इलाके में विंबर्ली के पास 30 अप्रैल की रात एक छोटा विमान हादसे का शिकार हो गया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई।...

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना का श्रमिक दिवस संदेश, ‘डेढ़ दशक में जो हमने कमाया उसे यूनुस सरकार ने गंवाया’

ढाका । शुक्रवार को विश्व श्रमिक दिवस के मौके पर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने देश की वर्तमान स्थिति को चिंतनीय बताया। हसीना ने कहा कि पिछले...

मिडिल ईस्ट संकट लंबा खिंचने का खतरा, सप्लाई बाधित रहने से मंदी की आशंका: सिंगापुर पीएम

सिंगापुर । सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि मिडिल ईस्ट संकट से पैदा हुई सप्लाई बाधाएं आने वाले कई महीनों तक जारी रह सकती हैं।...

भारत-यूएई सीईपीए से व्यापार में मजबूत बढ़ोतरी और व्यवसायों को नए अवसर मिल रहे हैं: पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत-यूएई व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) व्यापार को तेजी से बढ़ा रहा है और भारतीय...

आईसीएसआईएल में डेटा एंट्री ऑपरेटर सहित 20 पदों पर वैकेंसी, इस दिन वॉक-इन इंटरव्यू

नई दिल्ली । इंटेलीजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (आईसीएसआईएल) ने डेटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) के 10 और एमटीएस के 10 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके...

ताइवान का चीन पर बड़ा आरोप, वियतनाम के रास्ते सब्जियां भेज रहा बीजिंग

ताइपे । ताइवान ने चीन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि बीजिंग वियतनाम के रास्ते सब्जियां भेजकर आयात प्रतिबंधों से बचने की कोशिश कर रहा है। ताइवान सरकार...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए बड़ी उपलब्धि, 15 जून से शुरू होंगी फ्लाइट

नोएडा । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए एक बड़ी और बहुप्रतीक्षित खबर सामने आई है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि यहां से आम यात्रियों...

कोहिनूर को लेकर न्यूयार्क के मेयर का बड़ा बयान, बोले-हीरा भारत से की ब्रिटिश लूट का प्रतीक

न्यूयॉर्क । उपनिवेश-विरोधी बयानों से सुर्खियों में रहने वाले न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा है कि अगर ब्रिटेन के किंग चार्ल्स उनसे मिलते, तो वे उनसे कोहिनूर...

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव से तेल आपूर्ति पर खतरा, अमेरिकी सांसदों ने महंगाई और बढ़ने की आशंका

वॉशिंगटन | अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर साफ दिखाई देने लगा है। अलग-अलग राज्यों में तेल की कीमतें 90 रुपए से लेकर...

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने जमा राशि में अंतर की रिपोर्ट्स को खारिज किया

मुंबई । सरकारी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने गुरुवार को उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया, जिसमें जमा राशि में अंतर की बात कही गई थी। साथ ही कहा...

नेपाली एयरलाइंस ने नेटवर्क मैप में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया, बवाल मचने पर मांगी माफी

काठमांडू । नेपाल की सरकारी स्वामित्व वाली नेपाल एयरलाइंस ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने नेटवर्क मैप में भारत के जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाने...

होर्मुज शिपिंग पर हमलों की भारत ने की निंदा, फ्री नेविगेशन फिर से शुरू करने की उठाई मांग

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल शिपिंग पर हुए हमलों की निंदा की और फ्री नेविगेशन को फिर से शुरू करने की...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

तेजी से रिकवरी कर रहे रोहित, सीएसके के खिलाफ खेलने का फैसला मैच के दिन होगा: जयवर्धने

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com