एक्‍स‍िस माई इंडिया एग्‍जि‍ट पोल : दिल्ली में भाजपा का खिलेगा ‘कमल’, ‘आप’ को तगड़े झटके का अनुमान !

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद गुरुवार को एक्‍स‍िस माई इंडिया का एग्‍ज‍िट पोल सामने आया। इस एग्जिट पोल के मुताबिक, दिल्ली में सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है। इस एग्जिट पोल में प्रचंड बहुमत के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनाने का दावा किया गया है। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लग सकता है।

एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक, दिल्ली में भाजपा को 45-55 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) को 15 से 25 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को 0-1 सीट मिल सकती है। मतलब, एग्जिट पोल के अनुसार, दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा का कमल खिल सकता है।

वोट शेयर की बात करें तो, एक्सिस माई इंडिया एग्‍ज‍िट पोल के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी को 48 फीसदी और ‘आप’ को 42 फीसदी वोट मिल सकते हैं। इसके अलावा कांग्रेस को 7 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में तीन फीसदी वोट जा सकता है।

एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक, दक्षिणी द‍िल्‍ली लोकसभा की 10 विधानसभा सीटों में से 5 भाजपा और 5 आम आदमी पार्टी को मिल सकती है। जबकि, कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलने का अनुमान लगाया गया है।

नार्थ ईस्‍ट द‍िल्‍ली लोकसभा की 10 विधानसभा सीटों में से 6 भाजपा के खाते में जाने का अनुमान है, जबकि आम आदमी पार्टी 4 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है।

इसके अलावा चांदनी चौक लोकसभा की 10 विधानसभा सीटों में 7 भाजपा और 3 आम आदमी पार्टी को मिल सकती है।

वहीं, नई द‍िल्‍ली लोकसभा में भाजपा को 10 विधानसभा में से 7 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है, जबकि ‘आप’ को 3 सीट मिल सकती है।

वेस्ट द‍िल्‍ली लोकसभा की 10 सीटों में से भाजपा को 8 और आम आदमी पार्टी को 2 विधानसभा सीट मिल सकती है।

इसी तरह ईस्ट द‍िल्‍ली लोकसभा की 10 सीटों में से 8 पर भाजपा और 2 विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी को बढ़त मिलने के अनुमान हैं।

नार्थ वेस्ट दिल्ली लोकसभा की 10 सीटों में से 9 भाजपा और 1 विधानसभा सीट ‘आप’ को मिल सकती है।

एग्जिट पोल में दिल्ली के पसंदीदा मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर भी राय ली गई है। इसके मुताबिक, लोगों ने मुख्यमंत्री के तौर पर पहली पसंद अरविंद केजरीवाल को बताया है। उन्हें सबसे ज्यादा 33 फीसदी वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा नेता प्रवेश वर्मा को 13 फीसदी वोट मिले हैं। इस लिस्ट में भाजपा सांसद मनोज तिवारी, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा जैसे नाम भी शामिल हैं।

बता दें कि एग्जिट पोल के आंकड़े अंतिम नतीजे नहीं हैं। 8 फरवरी को नतीजों के ऐलान के साथ ही पता चल जाएगा कि दिल्ली में अगली सरकार किसकी बनने जा रही है।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम से पहले कांग्रेस में कलह, संदीप दीक्षित पर मुदित अग्रवाल का गंभीर आरोप

Read Next

आरबीआई ने डिजिटल फ्रॉड रोकने के उठाया बड़ा कदम, बैंकडॉटइन और फिनडॉटइन किया शुरू

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com