नेपाल के सेनाध्यक्ष अशोक राज सिगडेल ने राजनाथ सिंह से की मुलाकात

नई दिल्ली । नेपाली सेना के जनरल अशोक राज सिगडेल ने गुरुवार को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

रक्षा मंत्री ने नेपाल की सेना की क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ रक्षा उपकरणों और भंडारों की आपूर्ति बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण, नियमित अभ्यास, कार्यशालाएं और सेमिनार सहित रक्षा सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।

राजनाथ सिंह ने दोनों देशों के बीच बेहद मजबूत द्विपक्षीय संबंधों की वर्तमान स्थिति पर भी संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि पड़ोसी होने के नाते, भारत और नेपाल कई साझा मुद्दों पर समान दृष्टिकोण रखते हैं। उन्होंने भारत की ‘पड़ोसी प्रथम नीति’ के अनुरूप अपने पड़ोसियों के साथ संबंधों को मजबूत करने का भारत का इरादा दोहराया।

रक्षा मंत्री ने नेपाल के सेना प्रमुख को भारतीय सेना के जनरल के मानद रैंक से सम्मानित किए जाने पर बधाई भी दी।

जनरल अशोक राज सिगडेल चार दिवसीय भारत दौरे पर हैं। उन्होंने गुरुवार को दिल्ली में नेपाल के दूतावास में एक पारस्परिक भोज की मेजबानी भी की। यह वरिष्ठ अधिकारियों, राजनयिकों और अन्य प्रमुख हस्तियों के बीच अनौपचारिक चर्चा का एक महत्वपूर्ण अवसर था।

यह आयोजन नेपाल और भारत के बीच मधुर द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण क्षण था, जो शांति, स्थिरता और रणनीतिक सहयोग के प्रति दोनों देशों की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जनरल सिगडेल ने नई दिल्ली में आगामी थल सेना भवन के सामने स्थित मानेकशॉ सेंटर में एक पौधा भी लगाया। गुरुवार शाम को ही जनरल सिगडेल पुणे के लिए रवाना हो गए।

इससे पहले नेपाल के सेनाध्यक्ष को भारतीय सेना के जनरल के मानद रैंक से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें भारतीय सेना के जनरल के मानद रैंक से सम्मानित किया।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

आईसीसी प्रमुख जय शाह ने ब्रिस्बेन 2032 ओलंपिक आयोजन समिति की सीईओ से मुलाकात की

Read Next

‘भारत की चेस क्रांति का निर्णायक क्षण’ : गुकेश की जीत पर बोले गौतम अदाणी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com