अजमेर : सिंधी समाज ने निकाला भव्य जुलूस, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने लिया हिस्सा

अजमेर । राजस्थान के अजमेर में रविवार को सिंधी समाज ने चेटीचंड के पावन अवसर पर एक भव्य जुलूस का आयोजन किया, जिसमें राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी भी शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान देवनानी ने सिंधी समाज के लोगों के साथ गरबा और डांडिया खेलकर उत्सव के उल्लास को दोगुना कर दिया।

यह जुलूस सिंधी समाज के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को प्रदर्शित करने के लिए निकाला गया था। शोभायात्रा में सजीव झांकियां, बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों की गूंज और पारंपरिक परिधानों में सजे श्रद्धालुओं ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। भगवान झूलेलाल के जयकारों के साथ श्रद्धालु उनकी आराधना में लीन दिखे। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर जुलूस का स्वागत पुष्पवर्षा और मिठाई वितरण के साथ किया गया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने नवरात्र, राजस्थान दिवस और चेटीचंड की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “सिंधी समाज की संस्कृति और परंपराएं देश की अनमोल धरोहर हैं। यह समाज अपनी एकता और सांस्कृतिक वैभव के लिए जाना जाता है। चेटीचंड, नवरात्र और राजस्थान दिवस के अवसर पर मैं अजमेर और पूरे प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।”

उन्होंने समाज के लोगों से अपनी परंपराओं को संजोकर आगे बढ़ाने और एकजुट रहने का आह्वान किया।

शोभायात्रा में सिंधी समाज के सैकड़ों लोग, गणमान्य नागरिक और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। आयोजन को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की थी। यह उत्सव सिंधी समाज के गौरव और उत्साह का प्रतीक बनकर उभरा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन मुख्यमंत्री निवास पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ घट स्थापना की। इसके बाद उन्होंने सपरिवार जयपुर के राज राजेश्वरी मंदिर में मां दुर्गा की आराधना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों के स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की। पूजा-अर्चना के दौरान उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मां दुर्गा की विशेष प्रार्थना की और प्रदेश की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

मन-मस्तिष्क में बेईमानी हो, तो बड़े से बड़े खजाने भी खाली हो जाते हैं, पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना

Read Next

हिमाचल प्रदेश : कुल्लू के मणिकरण के पास भूस्खलन, पेड़ गिरने से छह लोगों की मौत, कई घायल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com