यूएनएसी में ‘न्यूनतम सामान्य मानक’ के मॉडल को अपनाने से बड़े बदलाव रुक सकते हैं : भारत

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के स्थाई प्रतिनिधि ने यूएन में बदलावों को लेकर कई बाते कहीं।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि पी. हरीश ने सोमवार को महासभा में कहा कि काउंसिल में सुधार करते समय ‘न्यूनतम सामान्य मानक’ को ध्यान में रखते हुए केवल ‘सतही बदलाव’ नहीं किए जाने चाहिए, जिन्हें एक बड़े सुधार के रूप में प्रस्तुत किया जाए।

उन्होंने कहा, “कंसोलिडेटेड मॉडल के विकास को ‘समानता’ पर आधारित किया जाना चाहिए, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं होना चाहिए कि हम न्यूनतम सामान्य मानक तक पहुंचने की दौड़ में शामिल हो जाएं।”

उन्होंने कहा, “ऐसे न्यूनतम सामान्य मानक की तलाश के दौरान यह पूरी संभावना है कि इसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की मौजूदा संरचना में केवल सतही बदलाव करने के प्रयास के रूप में पेश किया जाए और उसे एक बड़े सुधार के रूप में बताया जाए।”

काउंसिल सुधारों के लिए जो प्रक्रिया “इंटरगवर्नमेंटल नेगोशिएशंस के नाम से जानी जाती है, वह एक छोटे समूह के देशों द्वारा टेक्स्ट आधारित वार्ताओं का विरोध किए जाने के कारण गतिरोध में फंसी हुई है।

रुक गई वार्ताओं को आगे बढ़ाने के लिए एक सुझाया गया तरीका यह है कि सदस्य देशों से प्राप्त इनपुट के आधार पर परिषद का मॉडल विकसित किया जाए, जिससे एक वार्ता टेक्स्ट को अपनाया जा सके, जिस पर चर्चा जारी रखी जा सके।

हरीश ने आगे कहा, “जबकि हम आईजीएन में वास्तविक ठोस प्रगति चाहते हैं, जिसमें टेक्स्ट-आधारित वार्ता के अग्रदूत के रूप में सुरक्षा परिषद में सुधार के एक नए ‘मॉडल’ के विकास के संबंध में प्रगति शामिल है, हम सावधानी बरतने का आग्रह करते हैं।”

उन्होंने कहा कि यदि इससे केवल मामूली परिवर्तन ही होते हैं, तो “इससे महत्वपूर्ण तत्वों, जैसे स्थायी श्रेणी में विस्तार और एशिया, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और कैरेबियाई क्षेत्रों के कम प्रतिनिधित्व की समस्या को दूर करने जैसे कार्यों को अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया जा सकता है।”

–आईएएनएस

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में मुठभेड़ शुरू, दो आतंकियों के घिरे होने की खबर

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में मंगलवार शाम को छिपे हुए आतंकवादियों के साथ उस वक्त मुठभेड़ शुरू हो गई, जब संयुक्त सुरक्षा बलों ने विशिष्ट खुफिया जानकारी के...

केरल चुनाव: भाजपा प्रमुख नितिन नवीन ने एलडीएफ और यूडीएफ को ‘मैच फिक्सर’ बताया, राज्य का विकास न करने का लगाया आरोप

कोल्लम । आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को केरल के करुणागप्पल्ली में एक रोड शो में हिस्‍सा लिया। इस...

भवानीपुर में राजनीतिक पारा चढ़ा, ममता और शुभेंदु के बीच जोरदार मुकाबले की तैयारी

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल में अप्रैल के आखिर में होने वाला विधानसभा चुनाव अब सिर्फ राजनीतिक मुकाबला नहीं रह गया है। यह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और विधानसभा में विपक्ष...

‘कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’, सीएम धामी की अधिकारियों को कड़ी चेतावनी

देहरादून । देहरादून में हाल ही में हुई कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश...

होर्मुज के रास्ते नहीं मिल रहा तो अमेरिका से खरीदें तेल: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक प्रस्ताव रखा है। मंगलवार को ट्रुथ पोस्ट में उन्होंने जेट ईंधन की कमी से जूझ रहे...

ईरान-अमेरिका संघर्ष के बीच दुनिया को इंटरनेट ब्लैक आउट का खतरा? भारत पर भी पड़ सकता है असर

नई दिल्ली । ईरान और अमेरिका के बीच जारी इस भीषण संघर्ष का असर इंटरनेट केबल लाइन या सबमरीन केबल्स पर भी पड़ सकता है। अगर इस संघर्ष में इंटरनेट...

ईरान में एयर स्ट्राइक से फैल रहा जहरीला धुआं, ब्लैक रेन हो सकती है खतरनाक : संजय राउत

नई दिल्ली । मध्य पूर्व एशिया में चल रहे युद्ध का विषय सोमवार को राज्यसभा में उठाया गया। ईरान-इजरायल युद्ध के गंभीर प्रभावों पर बात करते हुए राज्यसभा सांसद संजय...

हजारीबाग में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, हाईकोर्ट ने गृह सचिव और डीजीपी को भेजा नोटिस

रांची । झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ इलाके में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या की वारदात पर सोमवार को हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए...

‘ममता बनर्जी दे रहीं लोगों को धमकी, टीएमसी ने हाईजैक किया चुनाव’, इलेक्शन कमीशन से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रतिनिधिमंडल से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है। सोमवार को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू,...

बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सख्ती, कृषि विभाग अलर्ट मोड में: मंत्री रामकृपाल

पटना । बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने शनिवार को कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बावजूद बिहार या देश के कृषि क्षेत्र पर किसी भी...

एलजी मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ की प्रगति की समीक्षा की

जम्मू । जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को केंद्र शासित प्रदेश के युवाओं को निशाना बनाने वाले मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क के खिलाफ...

महबूबा मुफ्ती ने सीएम उमर अब्दुल्ला पर साधा निशाना, ईरान मुद्दे पर देरी से निंदा को लेकर उठाए सवाल

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को ईरान के खिलाफ इजरायली हमलों की निंदा की। इस पर जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा...

admin

Read Previous

प्रियंका चोपड़ा ने फैंस को अपनी प्यारी ‘डायना’ से मिलवाया

Read Next

अभिनेता शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने वाला फैजान गिरफ्तार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com