अभिनेता शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने वाला फैजान गिरफ्तार

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने वाले मामले में आरोपी फैजान को मुंबई पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार किया है।

फैजान खान ने पहले कहा था कि वो 14 नवंबर को बांद्रा पुलिस स्टेशन में आकर अपना बयान दर्ज करवाएगा। लेकिन, उसके मुताबिक इस बीच उसे लगातार जान से मारने की धमकियां मिलने लगी।

इसके बाद उसने मुंबई पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा और कहा कि वो इन धमकियों के मद्देनजर शारीरिक रूप से बांद्रा पुलिस स्टेशन में आकर पेश नहीं हो सकता। लिहाजा, उसे वीडियो के माध्यम से अपना बयान दर्ज कराने की अनुमति दी जाए। लेकिन, मुंबई पुलिस उसके इस बयान से संतुष्ट नहीं हुई।

इसके बाद आज पुलिस ने उसे रायपुर से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि उससे इस मामले में विस्तृत पूछताछ करके आगे की जांच की जाएगी।

पुलिस ने बीते दिनों अपने बयान में बताया था कि शाहरुख खान को धमकी भरा फोन रायपुर से आया था और जिस नंबर पर यह फोन आया था, वो नंबर किसी और का नहीं, बल्कि फैजान का ही थी। पुलिस ने इस नंबर को ट्रेस किया। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है।

बता दें कि 5 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 21 मिनट पर बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसके बाद बॉलीवुड में हड़कंप मच गया। बांद्रा पुलिस स्टेशन में इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई। धमकी देने वाले ने कहा कि अगर 50 लाख रुपए नहीं दिए गए, तो उसे (अभिनेता शाहरुख खान) जान से मार दूंगा।

यही नहीं, धमकी देने वाले से जब फोन पर उसका नाम पूछा गया था, तो उसने अपना नाम बताने से इनकार करते हुए स्पष्ट कर दिया था कि यह मायने नहीं रखता है कि मेरा नाम क्या है। खैर, अगर तुम मेरा नाम जानना चाहते हो, तो सिर्फ इतना जान लो कि मैं एक हिंदुस्तानी हूं।

बता दें कि इससे पहले बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। धमकी देने वाला लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बताया गया था। हालांकि, इसके बाद धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया।

चिंकारा शिकार मामले को लेकर लॉरेंस ने सलमान खान को जान से मारने की बात कई बार कही है। उसने एक साक्षात्कार के दौरान सलमान को मारना अपने जीवन का लक्ष्य बताया था। उसने दो टूक कहा था कि मेरे जीवन का एकमात्र लक्ष्य सलमान खान को मारना है। जिसे मैं किसी भी कीमत पर करके रहूंगा।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

यूएनएसी में ‘न्यूनतम सामान्य मानक’ के मॉडल को अपनाने से बड़े बदलाव रुक सकते हैं : भारत

Read Next

भारत का आईटी खर्च 2025 में 160 बिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा : रिपोर्ट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com