हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भारी बारिश से तबाही, कई गाड़ियां पानी में बही

मंडी । हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार रात को भारी बारिश होने से तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। सबसे ज्यादा नुकसान धर्मपुर बाजार में देखने को मिला। इस जिले के कई क्षेत्रों में चारों तरफ पानी ही पानी है।

जिले में भारी बारिश होने से सोन खड्ड में खड़ी एचआरटीसी और अन्य गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। इस बस स्टैंड में खड़ी निगम की बसें पानी में डूब गईं और कुछ बसें पानी के बहाव के साथ बह गईं। लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार रात 11 बजे से जिले के अधिकतर स्थानों पर बारिश हो रही है। बारिश इतनी तेज है कि लोग घर से भी बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। खड्ड के आसपास रहने वाले लोगों के घर में भी पानी भर गया है। इसकी वजह से घर के बाहर खड़े दर्जनों वाहनों को नुकसान पहुंचा।

डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद ने बताया कि रात से ही तेज बारिश में पुलिस और रेस्क्यू टीमें मैदान में जुट गई थी। लोगों को सुरक्षित निकालने का काम रात से जारी है। अभी तक किसी प्रकार की जनहानि का नुकसान रिपोर्ट नहीं किया गया है।

उन्होंने बताया कि कई लोग घरों में पानी घुसने के कारण ऊपरी मंजिल पर शरण लेने को मजबूर हुए हैं। यहां एक होस्टल में 150 बच्चे थे, उन्हें भी दूसरी और तीसरी मंजिल पर शिफ्ट कर दिया गया है। कुछ लोगों ने गाड़ियों के पानी में बहने की सूचना दी है।

सूद ने बताया कि अभी तक किसी प्रकार के जानी नुकसान की सूचना नहीं है। एक व्यक्ति के लापता होने की जानकारी मिल रही है, जिसकी पुष्टि की जा रही है। बहुत से वाहन बह गए हैं। घरों और दुकानों में मलबा घुस गया है। अभी सोन खड्ड का जलस्तर सामान्य हो रहा है।

भारी बारिश की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर तत्काल बचाव और राहत कार्य शुरू किया। बचाव टीम लगातार लोगों के संपर्क में बनी हुई है। धीरे-धीरे स्थिति सामान्य देखने को मिल रही है। लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

–आईएएनएस

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

खाड़ी देशों के छात्रों के 12वीं के परिणाम पर नीति बना रही सरकार, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) में रहने वाले सीबीएसई के निजी (प्राइवेट) छात्रों के 12वीं कक्षा के परिणाम...

कर्नाटक के मंत्री ने केंद्र से बेंगलुरु-शिवमोग्गा मार्ग को उड़ान योजना में शामिल करने का किया आग्रह

बेंगलुरु । कर्नाटक के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट मिनिस्टर एमबी पाटिल ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि बेंगलुरु-शिवमोग्गा एयर रूट को आने वाली उड़ान बिडिंग प्रक्रिया में शामिल किया जाए,...

क्या शिवसेना (यूबीटी) की भी स्थिति टीएमसी जैसी होगी? इस सवाल पर क्या बोले अरविंद सावंत?

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत ने उन चर्चाओं को महज अफवाह करार दिया, जिसमें यह कहा जा रहा है कि अब आगामी दिनों में टीएमसी जैसी स्थिति...

पंजाब में धान सीजन से पहले खाद संकट की आशंका, केवल सिंह ढिल्लों की केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

नई दिल्ली । पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर राज्य में डीएपी...

महंगाई और परीक्षा घोटालों के खिलाफ कांग्रेस शुरू करेगी 3 महीने का राष्ट्रीय अभियान

नई दिल्ली । कांग्रेस ने देशभर में महंगाई, बेरोजगारी, परीक्षा घोटालों, सामाजिक असमानता और केंद्र सरकार की विदेश नीति के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया। पार्टी ने अगले तीन...

बंगाल: चुनावी हिंसा भड़काने के मामले में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ जांच सीआईडी को सौंपी गई

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान कथित तौर पर हिंसा भड़काने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने संबंधी मामले में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिलेगी ई-बसों की कनेक्टिविटी, 15 जून से शुरू होगा संचालन

ग्रेटर नोएडा । नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के संचालन से पहले यात्रियों की सुविधा के लिए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में एयरपोर्ट को...

दिल्ली: पाक आतंकियों को कोर्ट में पेश किया गया पेश, बड़े शहरों में हमले की थी साजिश

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े 4 आतंकियों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। पुलिस कस्टडी...

तेलंगाना के सीएम ने अमेरिका में अपने तीन दोस्तों को बचाते हुए जान गंवाने वाले युवक को श्रद्धांजलि दी

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को कोडुरु अनुरूप रेड्डी को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका में तीन दोस्तों की जान...

ऐतिहासिक कीर्तिमान : मोदी सरकार के 12 साल, ‘राष्ट्र प्रथम से राष्ट्र निर्माण तक’ की गौरवशाली यात्रा

नई दिल्ली । केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, सुधारों...

admin

Read Previous

रूसी तेल खरीदने से अमेरिका को नुकसान, ट्रेड वार्ता के बीच नवारो का दावा- ‘भारत चीन के साथ असहज’

Read Next

दक्षिण कोरिया: मार्शल लॉ मामले में पूर्व प्रधानमंत्री सू के खिलाफ ट्रायल जल्द, हफ्ते का एक दिन तय

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com