हिमाचल के सिरमौर में बड़ा भूस्खलन, पलक झपकते ही जमींदोज हो गई सड़क

शिमला: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में शुक्रवार को एक बड़ा भूस्खलन हुआ। यहां सिरमौर जिले के कामरौ में बड़वास के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 707 के साथ पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा देखते ही देखते जमींदोज हो गया और साथ ही सड़क का एक बड़ा हिस्सा टूटकर खाई में जा गिरा। हालांकि किसी के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है मगर मंजर इतना खौफनाक था कि कुछ देर के लिए हाइवे पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। इस भूस्खलन का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर सड़क पर गिरता नजर आया, जिसके बाद सड़क का भी एक बड़ा हिस्सा टूटकर खाई में जा गिरा। इस वीडियो को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा साझा किया गया था।

पोंटा साहिब-शिलाई राजमार्ग को 100 मीटर तक सड़क का हिस्सा टूटने के बाद यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।

पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने वाहन चालकों को सावधानी से यात्रा करने की सलाह दी है।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, हालांकि बारिश धीमी हो गई है, लेकिन सावधानी के साथ यात्रा करने की सलाह दी जाती है। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

इस बीच, पिछले तीन दिनों से सुदूर लाहौल-स्पीति जिले के उदयपुर में भूस्खलन के बाद यातायात के लिए बंद सड़कों के कारण फंसे पर्यटकों सहित लगभग 150 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

उपायुक्त नीरज कुमार ने मीडिया को बताया कि बचावकर्मियों ने लोगों को निकालने के लिए एक नाले (छोटी नदी) के ऊपर एक अस्थायी पैदल पुल का निर्माण किया। बाद में, उन्हें सार्वजनिक परिवहन वाहनों में ले जाया गया।

कुमार ने कहा कि मनाली-लेह राजमार्ग और मनाली-उदयपुर राजमार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया है।

28 जुलाई को बादल फटने के बाद जिला मुख्यालय केलांग से करीब 15 किलोमीटर दूर उदयपुर अनुमंडल में टोजिंग नदी में आई अचानक आई बाढ़ में सात लोग बह गए थे।

तीन लोग अभी भी लापता हैं और उनके मारे जाने की आशंका है।

सरकार ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए एक सलाह जारी की है कि वे ऊंचे पहाड़ों और नदियों और भूस्खलन की चपेट में आने वाले अन्य स्थानों के पास न घूमें।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

editors

Read Previous

कर्नाटक में शराब की दुकान में तोड़फोड़ के मामले में 7 गिरफ्तार

Read Next

कंगना ने ‘भीख में मिली आजादी’ वाले अपने विवादित बयान का किया बचाव

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com