ईरान और खाड़ी क्षेत्र के घटनाक्रम से भारत बहुत चिंतित: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली । भारत ने ईरान और खाड़ी क्षेत्र में बढ़े तनाव पर चिंता व्यक्त की है। भारत ने सभी पक्षों से संयम बरतने, तनाव बढ़ाने से बचने और आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह किया है।

विदेश मंत्रालय (एमईए) की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया, “ईरान और खाड़ी क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों से भारत बहुत चिंतित है। हम सभी पक्षों से संयम बरतने, तनाव बढ़ाने से बचने और आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह करते हैं।”

भारत ने तनाव कम करने और अंदरूनी मुद्दों को सुलझाने के लिए डायलॉग और डिप्लोमेसी की राह पर चलने की अपील की है।

इसके साथ ही भारत ने कहा कि “सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए।”

एमईए के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “इस क्षेत्र में हमारे मिशन भारतीय नागरिकों के संपर्क में हैं, और उन्होंने उन्हें सतर्क रहने, मिशन के संपर्क में रहने और स्थानीय सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।”

इससे पहले दिन में, तेहरान में भारतीय दूतावास ने ईरान में सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी कि वे बदलते हालात को देखते हुए बहुत सावधानी बरतें, गैर-जरूरी आवाजाही से बचें और जितना हो सके घर के अंदर रहें।

दूतावास ने इमरजेंसी संपर्क डिटेल्स देते हुए कहा, “भारत के लोग न्यूज पर लगातार नजर बनाए रखें। वे भारतीय दूतावास से किसी भी आगे के निर्देशों का इंतजार कर सकते हैं।”

जैसे-जैसे इलाके में तनाव बढ़ा, दोहा में भारतीय दूतावास ने एक “जरूरी एडवाइजरी” जारी की, जिसमें कतर में सभी भारतीय नागरिकों से कहा गया कि वे पूरा ध्यान रखें और दूतावास और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी की गई खबरों और एडवाइजरी को मानें।

इजरायल और ईरान समेत यूएई, सऊदी अरब, और कतर जैसे खाड़ी देशों में रह रहे भारतीयों से सावधान और सतर्क रहने की अपील की गई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार सुबह कहा कि अमेरिकी सेना ईरान पर “उनकी मिसाइलों को नष्ट करने और उनकी मिसाइल इंडस्ट्री को खत्म करने” के लिए “बड़ा और लगातार” हमला कर रही है।

उनके बाद इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भी वीडियो मैसेज जारी कर दावा किया कि दुनिया को आतंक के खतरे से बचाने की कोशिश के तहत हमले किए गए हैं।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

ईरान पर इजरायली हमले ने बढ़ाई चिंता, कांग्रेस सांसद शशि थरूर बोले- एमईए के संपर्क में हूं

Read Next

मिडिल ईस्ट रूट पर अकासा एयर की उड़ानें अस्थायी रूप से स्थगित

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com