ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत हो चुकी है : राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की बमबारी पूरे हफ्ते या जरूरत पड़ने तक जारी रहेगी।

ट्रंप ने एक बयान में कहा, “इतिहास के सबसे बुरे लोगों में से एक, खामेनेई मर चुके हैं।” उन्होंने कहा कि खामेनेई की मौत “ईरान की जनता के लिए न्याय” है। उन्होंने यह भी कहा कि यह उन सभी अमेरिकी नागरिकों और दुनिया के कई अन्य देशों के लोगों के लिए न्याय है, जो खामेनेई और उनके साथियों की वजह से मारे गए या घायल हुए।

ट्रंप ने कहा कि खामेनेई “हमारे इंटेलिजेंस और बहुत एडवांस्ड ट्रैकिंग सिस्टम से बच नहीं पाए। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई में अमेरिका ने इजरायल के साथ मिलकर काम किया और खामेनेई या उनके साथ मारे गए अन्य नेता कुछ भी नहीं कर सके।

ट्रंप ने इस स्थिति को ईरान की जनता के लिए अपना देश वापस पाने का “सबसे बड़ा मौका” बताया। उन्होंने कहा कि ईरान की आईआरजीसी, सेना और अन्य सुरक्षा बलों के कई सदस्य अब लड़ना नहीं चाहते और अमेरिका से सुरक्षा की गारंटी चाहते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अभी उन्हें सुरक्षा मिल सकती है, लेकिन बाद में उन्हें केवल मौत का सामना करना पड़ेगा।

राष्ट्रपति ने कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि आईआरजीसी और पुलिस बल शांति से ईरान के देशभक्तों के साथ मिलकर काम करेंगे और देश को फिर से मजबूत बनाएंगे। उन्होंने दावा किया कि खामेनेई की मौत के साथ-साथ एक ही दिन में ईरान को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

ट्रंप ने कहा कि शांति स्थापित करने के लक्ष्य को पूरा करने तक सटीक और भारी बमबारी लगातार जारी रहेगी। उनका कहना था कि यह कदम पूरे मध्य पूर्व और दुनिया में शांति लाने के लिए उठाया गया है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने एक्स पर कहा कि “राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी नेशनल सिक्योरिटी टीम के सदस्यों के साथ मार-ए-लागो में रात भर हालात पर नजर रखी।”

उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नेतन्याहू से फ़ोन पर बात की।” लेविट ने आगे कहा कि “हमलों से पहले, मार्को रुबियो ने आठ लोगों के गैंग के सभी सदस्यों को कांग्रेसनल नोटिफिकेशन देने के लिए फ़ोन किया था, और वह आठ सदस्यों में से सात तक पहुंचकर उन्हें जानकारी दे पाए।”

उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति और उनकी नेशनल सिक्योरिटी टीम पूरे दिन स्थिति पर करीब से नजर रखेगी।”

अमेरिकी अधिकारियों ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राष्ट्रपति का मानना है कि कूटनीति अब कोई प्रभावी विकल्प नहीं बचा है। उनका कहना था कि खुफिया रिपोर्टों के आधार पर ईरान की मिसाइल क्षमता और परमाणु कार्यक्रम से गंभीर खतरा है।

इस घोषणा के बाद वॉशिंगटन और तेहरान के बीच तनाव और बढ़ गया है। तेहरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम, रीजनल प्रॉक्सी और बैलिस्टिक मिसाइल डेवलपमेंट को लेकर यूएस और ईरान के बीच दशकों से अनबन चल रही है।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

कीव पर रूस का भीषण हमला, 68 मिसाइलें और 351 ड्रोन दागे, कई लोगों की मौत : जेलेंस्की

नई द‍िल्‍ली । रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक बार फिर कीव भीषण हमले की चपेट में आ गया। राजधानी कीव पर मिसाइलों और सैकड़ों ड्रोन से बड़ा हमला किया गया।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

खामेनेई की तदफीन: ईरान ने किए विशेष इंतजाम, 9 जुलाई को होंगे सुपुर्द-ए-खाक

तेहरान । ईरान के दिवगंत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने का समारोह तेहरान के ग्रैंड इमाम खुमैनी मुसल्ला में शनिवार को शुरू हो गया। अपने लीडर...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

admin

Read Previous

झारखंड: गढ़वा में शख्स की सरे बाजार गोली मारकर हत्या के मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Read Next

सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com