दिल्ली में डेंगू से अब तक 9 लोगों की जान गई, मामलों की संख्या बढ़कर 2,708 हुई

नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू से अब तक कुल नौ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दिल्ली में मामलों की संख्या बढ़कर 2,708 हो गई है। पिछले सप्ताह शहर में डेंगू से तीन मौतें हुई थीं। कुल 2,708 मामलों में से 1,171 इस महीने 6 नवंबर तक दर्ज किए गए।

निकाय अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में पिछले एक सप्ताह में डेंगू के कुल 1,171 मामले सामने आए हैं, जिससे इस साल अब तक दिल्ली में कुल मामलों की संख्या 2,708 हो गई है।

नगर निकाय की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2017 के बाद से राजधानी शहर में एक साल में दर्ज की गई डेंगू से होने वाली मौतों में नौ मौतें सबसे अधिक हैं।

इस साल डेंगू से पहली मौत 18 अक्टूबर को हुई थी।

दिल्ली में 30 अक्टूबर तक डेंगू के साथ ही मलेरिया के 160 और चिकनगुनिया के 81 मामले भी सामने आ चुके हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में 2015 में बड़े पैमाने पर डेंगू का प्रकोप देखा गया था, जब मामलों का आंकड़ा 10,000 को पार कर गया था। यह 1996 के बाद सबसे ज्यादा आंकड़ा था।

रिपोर्ट के अनुसार, बाद के वषों में डेंगू के कुल मामले दर्ज किए गए। साल 2016 में 4,431, 2017 में 4,726, 2018 में 2,798, 2019 में 2,036 और 2020 में 1,072।

डेंगू के मामलों में वृद्धि के बीच, तीनों नगर निकायों ने डेंगू से निपटने के लिए फॉगिंग और दवा छिड़काव अभियान को तेज कर दिया है।

डेंगू का मौसम मानसून के बाद शुरू होता है और सर्दियों की शुरुआत तक जारी रहता है। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम शहर में मच्छर जनित रोगों के लिए नोडल एजेंसी है।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

editors

Read Previous

क्या गोवा में सियासी धूम मचाना चाहती है ममता की तृणमूल कांग्रेस?

Read Next

कोरोना : भारत में 18 मार्च के बाद से दैनिक मामलों में आई कमी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com