20 दिन बचे हैं, राहुल गांधी चेक कर लें बिहार चुनाव का सीसीटीवी फुटेज: संबित पात्रा

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान अपनी बात कही। इस पर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने तथ्य नहीं मिथ्या पेश किया। आज तक सदन के पटल पर खड़े होकर किसी नेता ने चुनाव आयोग और चुनाव आयुक्त को नहीं धमकाया।

संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे कह रहे हैं कि हम सत्ता में आएंगे तो आपको नहीं छोड़ेंगे। इस तरह की धमकी अज्ञानता और अहंकार का परिचायक है।

उन्होंने कहा कि वोट चोरी से हरियाणा, बिहार, और महाराष्ट्र के चुनाव जीते गए, यह मतदाताओं का अपमान है। बड़ी संख्या में महिलाओं ने वोट दिया और इन राज्यों में सरकार बनी। इस तरह के बयान देकर वे अन्नदाताओं, मतदाताओं और युवाओं का अपमान कर रहे हैं।

संबित पात्रा ने संसद परिसर में मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि राहुल गांधी कह रहे हैं कि वोट चोरी से हमने सरकार बनाई, तो झारखंड, कर्नाटक, तेलंगाना और जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस ने यही किया क्या? क्या ईवीएम की मदद से यह सरकार बनाई गई है?

राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग के सीसीटीवी फुटेज डिलीट किए जाने का मुद्दा उठाए जाने पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को चुनाव की प्रक्रियाओं के बारे में पढ़ना चाहिए। भारत का कानून है कि चुनाव को लेकर 45 दिन तक आप कोर्ट जा सकते हैं या चुनाव के नतीजों को चुनौती दे सकते हैं। यह कानून आज नहीं बना, बल्कि आजादी के बाद से यही नियम है।

संबित पात्रा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार चुनाव को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस के पास 20 दिन बचे हुए हैं, अभी भी सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित हैं। राहुल गांधी चाहें तो टी-शर्ट पहनकर अपना होमवर्क कर सकते हैं। बिहार चुनाव से जुड़े सीसीटीवी फुटेज देखने के लिए अभी भी 20 दिन बचे हैं, वह चाहें तो मांग लें। उन्हें संसद में खड़े होकर झूठ नहीं बोलना चाहिए।

–आईएएनएस

रायबरेली में 20 जनवरी को ‘मनरेगा चौपाल’ का आयोजन, राहुल गांधी भी होंगे शामिल

नई दिल्ली । कांग्रेस महासचिव और लोकसभा सांसद केसी वेणुगोपाल ने बताया कि रविवार को ‘मनरेगा बचाव संग्राम’ को लेकर समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान इस संग्राम को पंचायत...

कर्नाटक: मैसूर में 323 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

मैसूर । कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने रविवार को मैसूर जिले के वरुणा विधानसभा क्षेत्र में 323.04 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम...

खामेनेई का दावा, ईरान ने एक बार फिर अमेरिका समर्थित ‘साजिश’ को पूरी तरह समाप्त किया

तेहरान । ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने कहा है कि ईरान ने एक बार फिर संयुक्त राज्य अमेरिका और इजरायल को मात दी है। उनका कहना था कि...

पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- सियासी फायदे के लिए घुसपैठियों को सौंपी थी असम की मिट्टी

कालियाबोर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरोप लगाए हैं कि कांग्रेस ने अपने सियासी फायदे के लिए असम में अस्थिरता पैदा की और राज्य को हिंसा की आग में धकेला।...

‘ताज होटल को यरवदा और आर्थर रोड जेल बना दिया,’ मुंबई मेयर सस्पेंस के बीच संजय राउत का एकनाथ शिंदे पर आरोप

ठाणे । महाराष्ट्र में बीएमसी समेत नगर निकाय चुनाव के नतीजों के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। खासकर नवनिर्वाचित शिवसेना कॉर्पोरेटर्स को लेकर को राजनीति जोरों पर है।...

महाराष्ट्र में एनडीए के जनहित के एजेंडे को जनता का समर्थन : पीएम मोदी

नई दिल्ली । महाराष्ट्र में 'मिनी विधानसभा' माने जा रहे नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले 'महायुति गठबंधन' ने शानदार प्रदर्शन किया है। राज्य के...

तेजस्वी आत्ममंथन करें नहीं तो अगले चुनाव में राजद का यही होगा हाल: अरुण भारती

पटना । बिहार चुनाव में मिली करारी हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी सांसदों के साथ वार्ता की। इस वार्ता को लेकर उनकी बहन...

महाराष्ट्र में आज जश्न का दिन, बीएमसी चुनाव में जनता ने विपक्ष को दिया जवाब: तरुण चुघ

नई दिल्ली । महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रेसवार्ता कर विपक्ष पर निशाना...

ममता बनर्जी जो दस्‍तावेज ले गईं, उसके बारे में जनता को जानने का हक: प्रवीण खंडेलवाल

नई दिल्‍ली । आई-पैक ऑफिस पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रेड के खिलाफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विरोध पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी...

मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र में ड्रग्स की तस्करी करने वाले व्यक्ति को पांच साल की कैद की सजा

भोपाल । नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के एक बयान के अनुसार, मध्य प्रदेश की एक विशेष एनडीपीएस अदालत ने गुरुवार को एक अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को पांच साल के कठोर...

बीएमसी चुनाव में 140 से 150 सीट जीतेंगे: रामदास आठवले

मुंबई । बीएमसी चुनाव को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने दावा किया कि महायुति बीएमसी में 140 से 150 सीट जीतने वाली है और महापौर महायुति का ही बनेगा।...

ईरान संकट: उमर अब्दुल्ला ने विदेश मंत्री जयशंकर से की बात, कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा का मिला आश्वासन

जम्मू । ईरान में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बात की। मुख्यमंत्री ने ईरान में पढ़ाई कर...

admin

Read Previous

उडुपी: अवैध रूप से भारत में रह रहे दस बांग्लादेशी नागरिकों को कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा

Read Next

राहुल गांधी इटली का चश्मा हटाएं, फिर देशभक्ति और राष्ट्रप्रथम समझेंगे : तरुण चुघ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com