बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने संकटकाल में समर्थन के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया

नई दिल्ली । बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही, उन्होंने दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों की तारीफ की। उन्होंने संकट के समय उन्हें शरण देने के लिए भारत को धन्यवाद दिया और देश को एक महत्वपूर्ण पड़ोसी और पार्टनर बताया।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से ​​खास बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि वह बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति में प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका को कैसे देखती हैं, तो हसीना ने कहा, “भारत एक महत्वपूर्ण पड़ोसी और पार्टनर है। मैं प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन और दोनों देश के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों की कद्र करती हूं। व्यक्तिगत और कूटनीतिक स्तर पर, मैं खतरे के समय मुझे दी गई शरण के लिए आभारी हूं। भारत के साथ मजबूत द्विपक्षीय संबंध बांग्लादेश के हित में हैं और वे स्थायी क्षेत्रीय स्थिरता सुनिश्चित करने में मदद कर सकते हैं।”

पिछले साल अगस्त में जब हसीना की लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार हिंसक प्रदर्शन के बीच गिर गई, तब वह भारत आ गईं। हाल ही में ढाका में एक स्पेशल ट्रिब्यूनल ने उन्हें उनकी गैरमौजूदगी में मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए मौत की सजा सुनाई। आरोप था कि हसीना प्रशासन द्वारा छात्र-नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शनों को बेरहमी से दबाया गया।

जब उनसे पूछा गया कि संकट के समय पीएम मोदी ने उनकी कैसे मदद की, तो उन्होंने कहा कि मैं निजी बातचीत और रिश्तों के बारे में बात नहीं करना चाहती। हालांकि, मैं कहूंगी कि मैं भारत के लोगों की लगातार मदद के लिए उनकी आभारी हूं।

ढाका द्वारा बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग के बीच, उनके बेटे साजीब वाजेद ने भी कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमेशा आभारी हैं। 20 नवंबर को आईएएनएस से ​​बात करते हुए साजीब वाजेद ने भारत के समर्थन के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि मैं पीएम मोदी का हमेशा आभारी रहूंगा। उन्होंने मेरी मां की सुरक्षा सुनिश्चित की और उनकी जान बचाई। वह उन्हें कड़ी सुरक्षा में भी रख रहे हैं। मैं भारत सरकार और भारत के लोगों का आभारी हूं।

पिछले हफ्ते, अवामी लीग के संयुक्त महासचिव बहाउद्दीन नसीम ने कहा था कि ऐतिहासिक रूप से भारत-बांग्लादेश का एक सच्चा और भरोसेमंद दोस्त रहा है।

यह याद दिलाते हुए कि भारत 6 दिसंबर 1971 को बांग्लादेश की आजादी को मान्यता देने वाला पहला देश बना था, उन्होंने कहा कि यह मान्यता ऐसे समय में मिली जब पाकिस्तान की सेनाएं क्रूर नरसंहार, बलात्कार, आगजनी, लूटपाट और मानवता के खिलाफ दूसरे अपराध कर रही थीं और जब लाखों लोगों को शरणार्थी बनकर भागने पर मजबूर होना पड़ा था।

नसीम ने कहा कि भारत की पहचान दबे-कुचले लोगों के साथ खड़े होने का एक मजबूत उदाहरण थी। भारत के राजनीतिक नेतृत्व, सशस्त्र बलों और आम लोगों द्वारा दिखाए गए बलिदान और दया को बंगाली राष्ट्र हमेशा गहरी कृतज्ञता के साथ याद रखेगा।

इससे पहले नवंबर में बांग्लादेश के पूर्व मंत्री और अवामी लीग के नेता मोहम्मद अली अराफात ने मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार की आलोचना करते हुए कहा था कि इस्लामी चरमपंथियों द्वारा समर्थित सरकार पार्टी के भारत के साथ संबंधों को कभी नहीं समझेगी।

अराफात ने एक्स पोस्ट में कहा था कि भारत के साथ हमारे संबंध सिर्फ 1971 पर आधारित नहीं हैं, बल्कि कई मोर्चों पर हमारे आपसी हितों पर भी आधारित हैं, जिसमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी समूहों से मिलकर लड़ना शामिल है। शेख हसीना के नेतृत्व में सरकार ने न सिर्फ भारत के साथ भूमि सीमा समझौता किया, बल्कि बहुत सम्मानजनक और रचनात्मक बातचीत के जरिए समुद्री सीमा मुद्दे को भी सुलझाया।

उन्होंने आगे कहा कि कई पड़ोसी देशों ने ऐसे मामलों पर लंबी लड़ाई लड़ी है, जबकि बांग्लादेश और भारत ने उन्हें शांति से सुलझाया। संचार और ऊर्जा क्षेत्रों में हमारे सहयोग से दोनों तरफ के लोगों को भी काफी फायदा हुआ है।

–आईएएनएस

ममता बनर्जी सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती हैं: अग्निमित्रा पॉल

कोलकाता । भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने आनंदपुर स्थित वेयरहाउस में लगी भीषण आग की घटना पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी सिर्फ...

विदेश मंत्री जयशंकर ने सर्जिया गोर से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों के कई आयामों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर से नई दिल्ली में मुलाकात की है। हफ्ते भर में दोनों नेताओं की...

सबरीमाला सोना चोरी केस: एसआईटी ने एक्टर जयराम से की पूछताछ, गवाह के तौर पर पेश किए जाने की संभावना

चेन्नई । केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर से जुड़े सोना चोरी मामले में मशहूर अभिनेता जयराम से स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने पूछताछ की है। जांच एजेंसी ने अभिनेता से...

कश्मीरी शॉल विक्रेताओं पर हमलों का आरोप, नासिर खेउहामी ने सरकार से सुरक्षा की मांग की

नई दिल्ली । जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक नासिर खेउहामी ने देश के विभिन्न हिस्सों में कश्मीरी शॉल विक्रेताओं के साथ हो रही मारपीट और कथित हमलों को लेकर...

‘हिमंता बिस्वा सरमा की बातें तथ्यहीन’, कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने किया गौरव गोगोई का बचाव

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने 'पाकिस्तानी एजेंट' वाले आरोपों पर पार्टी नेता गौरव गोगोई का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि असम में कांग्रेस के प्रति लोगों...

विपक्ष और ममता बनर्जी न करें विमान हादसे पर राजनीति, देश के लिए सही नहीं: सांसद संजय कुमार झा

पटना । महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की मौत पर सियासत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। जेडीयू के राज्यसभा सदस्य संजय कुमार झा ने कहा कि...

बजट के बाद कैसा रहता है शेयर बाजार का प्रदर्शन, जनिए पिछले 15 बार का ट्रेंड

मुंबई । हर निवेशक या ट्रेडर के मन में यह सवाल आता है कि बजट के बाद शेयर बाजार कैसा प्रदर्शन करेगा। इसलिए हम आपके लिए पिछले 15 बजट के...

देशभर में बजट के प्रचार के लिए भाजपा का प्लान तैयार

नई दिल्ली । केंद्र सरकार 1 फरवरी, रविवार को आम बजट पेश करने जा रही है। इस बजट को लेकर देशभर में राजनीतिक और आर्थिक हलचल तेज हो गई है।...

दिल्ली: भड़काऊ भाषण मामले में कोर्ट ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा नोटिस

नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को 2023 में कर्नाटक के चुनावी रैली के दौरान दिए गए कथित भड़काऊ भाषण देने के मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट...

मेघालय के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर राज्य के विकास एजेंडे पर चर्चा की

नई दिल्ली । मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और राज्य की विकास प्रगति, भविष्य के विकास रोडमैप...

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए भेदभाव नियमों पर फिलहाल लगाई रोक, 2012 के नियम जारी रहेंगे

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार और यूजीसी को नोटिस...

झारखंड: राइस मिल ग्रुप से जुड़े 15 से ज्यादा ठिकानों पर आयकर की छापेमारी

रांची । आयकर विभाग ने गुरुवार को रांची, हजारीबाग और जमशेदपुर में बाबा राइस मिल ग्रुप से जुड़े 15 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की है। विभाग को बाबा राइस...

admin

Read Previous

केरल एक्ट्रेस असॉल्ट केस : कानूनी एक्शन लेंगे दिलीप, बोले- मेरे खिलाफ साजिश रची गई

Read Next

बांग्लादेश के मौजूदा हालात पर बीएनपी ने जताई चिंता, कहा-भूख और खाली जेबें सच बोलती हैं

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com