हिमाचल के ऊना में ‘विकसित भारत का अमृत काल’ पर कार्यशाला, अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी-सीएम सुक्खू पर बोला हमला

ऊना । हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला कार्यालय दीप कमल में भाजपा ने रविवार को ‘विकसित भारत का अमृत काल – सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के 11 वर्ष’ विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया। हमीरपुर से लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। कार्यशाला में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यशाला की शुरुआत दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् गीत से हुई। भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम मिन्हास ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार के बीते 11 वर्षों में समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा है और यह सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की असली भावना को दर्शाता है।

मुख्य वक्ता के रूप में अनुराग ठाकुर ने मोदी सरकार की प्रमुख योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने आम जनमानस के जीवन को सरल और सुलभ बनाया है। उन्होंने बताया कि कैसे मोदी सरकार ने भारत को वैश्विक मंच पर सम्मान दिलाया और शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक हर क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार किए।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को लेकर की गई उनकी टिप्पणी बेहद आपत्तिजनक है। कुछ लोग लगातार अनर्गल बयानबाजी करके मीडिया में खुद को बनाए रखना चाहते हैं। राहुल गांधी का बर्ताव न केवल गैर-जिम्मेदाराना है, बल्कि यह पाकिस्तान के एजेंडे को आगे बढ़ाने जैसा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता अब आतंकवादियों से भारत के सांसदों की तुलना कर रहे हैं, जो देश की गरिमा और सेना के सम्मान के खिलाफ है। कांग्रेस की आदत रही है कि चुनाव हारने के बाद संवैधानिक संस्थानों को बदनाम किया जाता है और चुनाव जीतने पर उन्हें भुला दिया जाता है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के भाजपा में गुटबाजी संबंधी बयान पर पलटवार करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री को पहले अपनी पार्टी की हालत पर ध्यान देना चाहिए। एक साल में नौ विधायक सरकार छोड़ चुके हैं और प्रदेश पर एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज चढ़ गया है। जनता की गारंटी और वादे गायब हैं। सरकार के सभी विकास कार्य ठप पड़े हैं और जनता पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान है। मुख्यमंत्री अब जनता के सवालों से ज्यादा दिन तक नहीं भाग सकते।

कार्यशाला में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, गगरेट विधायक चैतन्य शर्मा, पूर्व विधायक बलबीर चौधरी, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, भाजपा नेता रामकुमार और जिला के अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहे। कार्यशाला ने न केवल केंद्र सरकार की नीतियों को उजागर किया, बल्कि राज्य सरकार की असफलताओं पर भी तीखे सवाल खड़े किए।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

सीएम योगी के दौरे से पहले बहराइच में सैकड़ों किलोग्राम विस्फोटक बरामद, 36 लोग हिरासत में

Read Next

विदेश मंत्री एस जयशंकर की यूरोप यात्रा आज से, रणनीतिक संबंधों को मजबूत बनाने पर देंगे जोर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com