हिन्दुस्तान की धरती पर बाबरी मस्जिद कभी नहीं बन सकती: शाहनवाज हुसैन

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल में टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर के द्वारा ‘बाबरी मस्जिद’ की नींव रखे जाने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने जोरदार पलटवार किया है।

भाजपा नेता ने कहा कि हिन्दुस्तान की धरती पर बाबरी मस्जिद कभी नहीं बन सकती है। उन्होंने कहा कि जो कुछ भी हो रहा है, उसके पीछे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं।

भाजपा नेता ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि हुमायूं कबीर ने टीएमसी के इशारे पर ऐलान किया था। जब माहौल उल्टा पड़ा तो टीएमसी ने बाहर कर दिया। उन्होंने कहा कि टीएमसी से निलंबित नेता बाबरी मस्जिद बनाने के लिए ईंटें मंगवा रहा है। मैं साफतौर पर बताना चाहता हूं कि भारत की धरती पर कभी भी बाबरी मस्जिद नहीं बन सकती है, क्योंकि मुसलमानों का बराबरी चाहिए न की बाबरी।

टीएमसी नेता बाबरी मस्जिद बनाने की बात कर रहा है यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

ममता बनर्जी का जिक्र करते हुए कहा कि हुमायूं कबीर जो कर रहा है और जो उसे पुलिस सुरक्षा मिल रही है, यह दिखाता है कि टीएमसी आंख मिचोली का खेल-खेल रही है। यह सबकुछ ममता बनर्जी के इशारे पर हो रहा है। वे दबाव बना रही हैं और वोट बैंक की राजनीति कर रही है।

उन्होंने कहा कि मस्जिद बनाए जाने के लिए कोई किसी को नहीं रोक सकता है। लेकिन, बाबर से हमारा क्या काम है। ऐसे में बाबरी मस्जिद की नींव कोई कैसे रख सकता है। बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाए जाने का यह कौन सा तरीका ठीक है।

भाजपा नेता ने कहा कि टीएमसी समाज में तनाव पैदा करना चाहती है।

इंडिगो फ्लाइट में देरी और कैंसलेशन पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि सरकार ने इंडिगो को कुछ छूट देकर इस संकट को सुलझाने की कोशिश की है, लेकिन सरकार सुरक्षा से जुड़े मामलों में कोई समझौता नहीं कर सकती। सभी को यात्रियों की सुरक्षा के लिए डीजीसीए द्वारा तय किए गए नियमों का पालन करना होगा। सिविल एविएशन मिनिस्टर ने भी एक बयान जारी किया है और मुझे उम्मीद है कि यह मामला जल्द ही सुलझ जाएगा।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

पीएम मोदी-राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात को अमेरिकी मीडिया ने बताया भारत का ‘संतुलनकारी’ दांव

Read Next

पाकिस्तान में वकीलों की आवाज को दबाने के लिए कोर्ट को बनाया जा रहा हथियार, मानवाधिकार संगठनों से हस्तक्षेप की मांग

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com