सीटों के बंटवारे पर जल्द होगी घोषणा: मुकेश सहनी

पटना । बिहार चुनाव को लेकर सरगर्मियां लगातार तेज हो रही हैं। हर पार्टी जनता को लुभाने में लगी है। वहीं, कई पार्टियां सीट बंटवारे को लेकर लगातार बैठक कर रही हैं।

विकासशील इंसान पार्टी (वीएचपी) के संस्थापक और बॉलीवुड सेट डिजाइनर मुकेश सहनी ने शनिवार को पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि हम लोग एक-एक सीट पर बात कर रहे हैं। हमारे जितने भी सहयोगी दल हैं, सबसे एक-एक करके बात की जा रही है। कौन कहां से जीत सकता है, तो जल्दी आप लोगों को सारी जानकारी मिल जाएगी।

कौन पार्टी कहां से कितनी सीट पर चुनाव लड़ेगी, इसका निर्णय अभी नहीं लिया गया है। जल्द ही निर्णय लेकर इसकी जानकारी आप लोगों को दी जाएगी। हम लोग बैठकर अक्सर चर्चा करते हैं।

उन्होंने बताया कि वोट अधिकार यात्रा के दौरान भी सभी पार्टियां एक साथ बैठकर सीट बंटवारे पर चर्चा की थी। हम लोगों की हर जिले और हर सीट पर चर्चा होती रहती थी। इंडिया गठबंधन की कोऑर्डिनेशन कमेटी बनी हुई है, जिसके अध्यक्ष तेजस्वी यादव हैं, वही सब जानकारी देंगे कि कितनी सीट पर वीआईपी पार्टी चुनाव लड़ेगी।

हमारे अध्यक्ष तेजस्वी यादव ही जानकारी देंगे कि कांग्रेस, आरजेडी, और लेफ्ट पार्टी कितनी सीटों पर बिहार में चुनाव लड़ेगी।

मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार में तेजस्वी के नेतृत्व में हम लोग चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। मुख्यमंत्री के उम्मीदवार वही हैं और सरकार में सभी दलों का सहयोग और हिस्सेदारी रहेगी।

डिप्टी सीएम के नाम पर कहा कि जल्द ही इसकी घोषणा की जा सकती है। हम लोगों में सीट को लेकर कोई विवाद नहीं है। हम लोग बहुत खुश हैं, 15 सितंबर से पहले ही आप लोगों को सीट बंटवारे की जानकारी दे दी जाएगी।

नई दलों के शामिल होने पर कहा कि अभी चर्चा हो रही है, तेजस्वी यादव ही जानकारी देंगे कि किस दल को जोड़ा जा रहा है, किस दल को हटाया जा रहा है। यह सभी फैसले वहीं लेंगे। हम लोगों को सभी फैसले मंजूर होंगे। हम लोग एक चुनाव लड़ेंगे, इसकी पूरी तैयारी की जा रही है।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

उत्तराखंड : उत्तरकाशी के नौगांव में फटा बादल, बचाव कार्य जारी

Read Next

क्या ‘हम दो, हमारे दो’ सिर्फ मोदी सरकार पर लागू होगा: जयराम रमेश

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com