‘सरकार ने देश की इकॉनमी को खत्म कर दिया’, अमेरिकी टैरिफ को लेकर राहुल गांधी का निशाना

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारत पर 25 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ के बाद सरकार की पॉलिसी पर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा को देश चलाना नहीं आता है। इस सरकार ने देश की पूरी इकॉनमी को खत्म कर दिया है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत में कहा, “आज भारत जिस मुख्य समस्या का सामना कर रहा है, वह यह है कि सरकार ने हमारी आर्थिक नीति, रक्षा नीति और विदेश नीति को बर्बाद कर दिया है। वे इस देश को बर्बाद कर रहे हैं।”

उन्होंने दावा करते हुए कहा, “ये डील (भारत-अमेरिका ट्रेड डील) होगी और डोनाल्ड ट्रंप तय करेगा कि डील कैसे होगी। सरकार वही करेगी, जो डोनाल्ड ट्रंप कहेंगे।” राहुल गांधी ने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि भारत की इकॉनमी ‘डेड इकॉनमी’ है और भाजपा ने इकॉनमी को खत्म किया है।

राहुल ने सवाल उठाते हुए कहा, “विदेश मंत्री भाषण देते हुए कहते हैं कि हमारी विदेश नीति बहुत ही शानदार है। एक तरफ अमेरिका भारत को भला-बुरा कह रहा है, तो दूसरी तरफ चीन हमारे पीछे पड़ा है। जब आप अपना डेलिगेशन दुनिया भर में भेजते हैं, तो कोई भी देश पाकिस्तान की निंदा नहीं करता।”

कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाते हुए कहा कि इन्हें (भाजपा) देश चलाना ही नहीं आता। जिस पाकिस्तान के आर्मी चीफ ने पहलगाम में हमला कराया, वह राष्ट्रपति ट्रंप के साथ लंच कर रहा है और सरकार कह रही है कि हमें बड़ी सफलता मिली है।

उन्होंने आगे कहा, “डोनाल्ड ट्रंप ने 30-32 बार बोला है कि मैंने सीजफायर कराया। ट्रंप ने यह भी बोला कि 5 जहाज गिरे हैं और अब वे 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की बात बोल रहे हैं। आपने खुद से ये सवाल पूछा कि प्रधानमंत्री जवाब क्यों नहीं दे पा रहे हैं?”

अमेरिकी टैरिफ मुद्दे पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “सबने देखा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने टैरिफ के बारे में क्या कहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से दोहराया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराया। सरकार को इस मामले में जवाब देना होगा। प्रधानमंत्री हर जगह जाते हैं, दोस्त बनाते हैं और फिर हमें यही मिलता है।”

आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

बांग्लादेश: गोपालगंज हिंसा मामले में शेख हसीना की पार्टी के 5,400 कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज

Read Next

शांति वार्ता के बाद कीव पर रूस का बड़ा हवाई हमला

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com