प्रतीक यादव की मौत पर सिविल अस्पताल के सीएमएस बोले, ‘एकाएक खराब हुई थी तबीयत, हॉस्पिटल पहुंचने से पहले निधन’

लखनऊ । सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर है। प्रतीक यादव की मौत का कारण अभी सामने नहीं आया है। हालांकि, लखनऊ सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) देवेश चंद्र पांडे ने बताया कि प्रतीक यादव की तबीयत एकाएक खराब हुई थी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) देवेश चंद्र पांडे ने आईएएनएस को बताया, “सुबह 5.55 बजे प्रतीक यादव को सिविल अस्पताल लाया गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। मृत घोषित किए जाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा करके प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।”

सीएमएस ने बताया कि उनकी एकाएक तबीयत खराब हुई थी। सुबह लगभग 5.30 बजे प्रतीक यादव का ड्राइवर आया था। अस्पताल से एक डॉक्टर उनके साथ गए। स्थिति नाजुक होने पर प्रतीक को तुरंत अस्पताल लाया गया। वे सुबह करीब 5.55 बजे अस्पताल पहुंचे, लेकिन उस समय प्रतीक यादव का निधन हो चुका था।

सीएमएस देवेश चंद्र पांडे ने कहा, “मैं जब अस्पताल पहुंचा था, तब तक प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका था। मुझे साथी डॉक्टरों ने बताया कि शरीर में कुछ नहीं बचा है। पल्स भी नहीं चल रही थी।”

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का यह बयान ऐसे समय आया है, जब प्रतीक यादव की मौत को लेकर सवाल उठ रहे हैं। समाजवादी पार्टी के नेता उनकी मौत के बाद जांच की मांग कर रहे हैं।

सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा का दावा है कि प्रतीक यादव के शरीर पर चोट के निशान भी थे। उन्होंने कहा, “मुझे यह भी पता चला है कि प्रतीक यादव के शरीर पर चोट के निशान भी थे। मैं बस इतना कह सकता हूं कि उनकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। इसलिए, जांच होनी चाहिए कि मौत का क्या कारण है?”

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस का बड़ा फैसला, मंत्रियों और अधिकारियों के विदेश दौरे किए रद्द

Read Next

बंगाल स्कूल जॉब केस: डीएम को ‘दागी’ शिक्षकों की सूची तैयार करने का निर्देश

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com