पीएम मोदी ने ढाका विमान हादसे पर जताया दुख, कहा- बांग्लादेश के साथ खड़ा है भारत

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ढाका में हुए बांग्लादेश वायुसेना के एफ7 विमान हादसे पर दुख जताया। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भारत बांग्लादेश के साथ एकजुटता में खड़ा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “ढाका में हुई दुखद विमान दुर्घटना में कई लोगों, खासकर युवा छात्रों की मृत्यु से हम आहत और दुखी हैं। हमारी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। भारत बांग्लादेश के साथ एकजुटता में खड़ा है और हर संभव सहायता प्रदान करने को तैयार है।”

बांग्लादेश की मीडिया के मुताबिक, सोमवार दोपहर को माइलस्टोन कॉलेज क्षेत्र में वायुसेना का एफ7 जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में अब तक पायलट समेत कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है।

आईएसपीआर के अनुसार, बांग्लादेश वायु सेना का चीन निर्मित एफ-7 बीजीआई प्रशिक्षण विमान सोमवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:06 बजे उड़ान भरा और लगभग 1:30 बजे ढाका के उत्तरा में माइलस्टोन स्कूल और कॉलेज की इमारत से टकरा गया।

ढाका ट्रिब्यून ने फायर सर्विस कंट्रोल रूम की ड्यूटी ऑफिसर लीमा खानम के हवाले से बताया, “हमें दोपहर 1:18 बजे सूचना मिली कि उत्तरा में माइलस्टोन स्कूल एंड कॉलेज के पास एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। बचाव कार्य के लिए उत्तरा, टोंगी, पल्हबी, कुरमिटोला, मीरपुर और पूर्वाचल फायर स्टेशनों की कई गाड़ियां मौके पर जुटी हुई हैं।”

विमान ने सोमवार दोपहर 1:06 बजे उड़ान भरी थी और लगभग 1:30 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद विमान में आग लग गई।

माइलस्टोन स्कूल एंड कॉलेज के प्रवक्ता ने बताया कि विमान स्कूल के गेट के पास गिरा। जिस स्कूल परिसर में विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, वहां कक्षाएं चल रही थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान अचानक तेज आवाज के साथ स्कूल की इमारत से टकरा गया, जिससे छात्रों और कर्मचारियों में दहशत फैल गई

आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

धोखाधड़ी मामले में श्रेयस तलपड़े को सुप्रीम कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर रोक

Read Next

जस्टिस यशवंत वर्मा की बढ़ी मुश्किलें, 145 सांसदों ने महाभियोग के लिए लोकसभा स्पीकर को सौंपा लेटर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com