पाक समर्थित आतंकवाद की कमर तोड़ने में कामयाब रहा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, कई हाई प्रोफाइल आतंकी हुए ढेर

नई दिल्ली । भारतीय सेना ने अपनी शौर्य और संकल्प की मिसाल पेश करते हुए हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया, जिसमें पाकिस्तान में छिपे कई हाई-प्रोफाइल आतंकवादियों को मार गिराया गया। यह कार्रवाई पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में की गई थी, जिसमें भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को स्पष्ट किया।

भारतीय सेना ने 6 और 7 मई की रात को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभियान की शुरुआत करते हुए पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की, जिसमें 10 से ज्यादा प्रमुख आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया। इसके बाद पाकिस्तान की ओर से बौखलाहट में लगातार भारत पर हमले किए और इसके जवाब में भारतीय सेना की ओर से ऑपरेशन सिंदूर जारी रहा। नए अनुमानों के मुताबिक, पहलगाम हत्याकांड का बदला लेने के लिए भारत द्वारा किए गए हमलों में कम से कम 130-140 आतंकवादी मारे गए।

इस ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों के बड़े सरगनाओं को निशाना बनाया गया। मारे गए बड़े आतंकियों में आईसी-814 का अपहरणकर्ता यूसुफ अजहर, लश्कर के मुरीदके मुख्यालय का प्रमुख अबू जुंदाल उर्फ मुदस्सर, 2016 के नगरोटा हमले के साजिशकर्ता का बेटा जैसे कुख्यात आतंकी शामिल हैं। इन जिहादी कमांडरों की मौत पाकिस्तान के सैन्य-आतंकवादी गठजोड़ के लिए एक बड़ा झटका साबित हुई।

लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा आतंकी अबू जुंदाल भारत के खिलाफ कई साजिशों में शामिल था। इसके अंतिम संस्कार में एक सरकारी स्कूल में प्रार्थना सभा आयोजित की गई, जिसमें लश्कर का एक जनरल और एक आईजी शामिल हुए। हाफिज मुहम्मद जमी भी जैश-ए-मोहम्मद से संबद्ध था और मौलाना मसूद अजहर का साला था। मोहम्मद यूसुफ अजहर उर्फ उस्ताद जी उर्फ मोहम्मद सलीम उर्फ घोसी साहब भी मौलाना मसूद अजहर का साला था और 1998 के आईसी-814 विमान अपहरण मामले में वांछित था।

खालिद उर्फ अबू आकाशा लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था। यह आतंकी जम्मू-कश्मीर में कई हमलों और अफगानिस्तान से हथियार तस्करी में शामिल था। इसका अंतिम संस्कार फैसलाबाद में हुआ, जिसमें वरिष्ठ पाकिस्तानी सेना अधिकारियों और फैसलाबाद के डिप्टी कमिश्नर ने शिरकत की। मोहम्मद हसन खान जैश-ए-मोहम्मद से संबद्ध था और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में जैश का ऑपरेशनल कमांडर था। इसने जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी हमलों की साजिश रची थी।

इस तरह से ऑपरेशन सिंदूर ने न केवल पहलगाम हमले का बदला लिया, बल्कि आतंकवाद के उन ठिकानों को भी नष्ट किया, जो लंबे समय से भारत के खिलाफ साजिश रच रहे थे। इस कार्रवाई में मुरिदके और बहावलपुर जैसे आतंकी ठिकानों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया, जो दशकों से आतंकवाद का अड्डा बने हुए थे।

मुरिदके और बहावलपुर में आतंकवादी ठिकानों का पूरी तरह तबाह होना ऑपरेशन सिंदूर के सबसे बड़े परिणाम में शामिल है। ये इलाके दशकों से आतंकवादियों के पनाहगाह थे। यहां जैश-ए-मोहम्मद का प्रमुख प्रशिक्षण केंद्र मरकज सुभान अल्लाह था। यहां से 2019 के पुलवामा हमले सहित कई बड़े आतंकी हमलों की साजिश रची गई थी। इस केंद्र में 600 से अधिक आतंकी प्रशिक्षण ले रहे थे। मौलाना मसूद अजहर ने यहीं पर भारत के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिया था, जिसमें उसने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का विरोध किया था। भारतीय सेना का इस केंद्र को पूरी तरह नष्ट करना आतंकवाद को बड़ा झटका है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारत की आतंकवाद के खिलाफ मजबूत नीति का प्रतीक है। इससे पहले 2019 में बालाकोट हवाई हमले में भारत ने आतंकवादियों के प्रशिक्षण शिविरों को नष्ट किया था। अब ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी नेटवर्क को गहरा आघात पहुंचाया और यह संदेश दिया कि भारत अपनी सुरक्षा और संप्रभुता के साथ कोई समझौता नहीं करेगा।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

पाकिस्तान आतंकवादी नेटवर्क को बढ़ाने के लिए करेगा आईएमएफ के लोन का इस्तेमाल: पूर्व शीर्ष यूएन अधिकारी

Read Next

ईरानी विदेश मंत्री अराघची की अमेरिका को दो टूक, बोले- हम अपने परमाणु अधिकार नहीं छोड़ेंगे

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com