पहलगाम हमले में मारे गए नीरज उधवानी का अंतिम संस्कार, रिश्तेदार बोले- खून का बदला खून से ले सरकार

जयपुर । पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए नीरज उधवानी का गुरुवार को जयपुर में अंतिम संस्कार किया गया। इस बीच, जयपुर से भाजपा सांसद मंजू शर्मा ने नीरज उधवानी को श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्होंने कहा कि आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा सांसद मंजू शर्मा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवादियों को पाल रखा है और ऐसे में भारत सरकार की तरफ से उनके खिलाफ जितने भी सख्‍त कदम उठाए जाएं, वो कम हैं। मैं भारत सरकार के फैसले की सराहना करती हूं, जो उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ कदम उठाया है।

मृतक नीरज उधवानी के रिश्तेदारों ने पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार की तरफ से उठाए गए कड़े कदमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन लिया है, जो एक सराहनीय कदम है। हमारी मांग है कि जिन भी आतंकियों ने पहलगाम हमले को अंजाम दिया है, उन्हें पाताल से ढूंढ कर उनके अंजाम तक पहुंचाना चाहिए।

वहीं, एक अन्य महिला ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा, “पहलगाम में जिस तरीके से हमला किया गया और उसके बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। हमारी यही मांग है कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध छेड़ देना चाहिए और पहलगाम हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों की जान का बदला खून से लेना चाहिए, क्योंकि हर बार ऐसा ही होता है। पाकिस्तान से कुछ आतंकी हमारे घर में घुस आते हैं और किसी हमले को अंजाम देकर भाग जाते हैं। मैं मांग करती हूं कि सरकार को इस बार एक्शन लेना चाहिए।”

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले में जिन 26 लोगों की जान गई थी, उनमें जयपुर के 33 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट नीरज उधवानी भी शामिल थे। नीरज का शव बुधवार रात इंडिगो फ्लाइट से जयपुर लाया गया था। नीरज दुबई में नौकरी करते थे। वह अपनी पत्नी आयुषी के साथ पहलगाम घूमने गए थे। आतंकियों ने उनसे आईडी मांगकर गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

नीरज के अंतिम संस्कार में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मंत्री जोगाराम पटेल, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ समेत कई नेता शामिल हुए।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

जौनपुर की एकता तिवारी का दावा, ‘पहलगाम हमले के संदिग्ध के साथ हुआ था झगड़ा, कुरान पढ़ने के लिए डाला था दबाव’

Read Next

वेव्स ओटीटी पर ‘सरपंच साहब’ का प्रीमियर करेंगे सोनाली-सोनू सूद

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com