पश्चिम बंगाल से टीएमसी का जाना तय, ऐसा होने से कोई रोक नहीं सकता: लखेंद्र पासवान

पटना । बिहार सरकार में मंत्री लखेंद्र पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व का सबसे लोकप्रिय नेता बताया। उन्होंने कहा कि आज की तारीख में न सिर्फ भारत, बल्कि समस्त विश्व के नेता प्रधानमंत्री की बातों को गंभीरता से लेते हैं। वे इस बात से भलीभांति परिचित हैं कि अगर प्रधानमंत्री कुछ कह रहे हैं, तो निश्चित तौर पर उसमें गंभीर तथ्य निहित होंगे। आज वैश्विक मंच पर भारत की साख बढ़ी है।

लखेंद्र पासवान ने शुक्रवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आगामी दिनों में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगा, तो निसंदेह उभरेगा। इसमें किसी भी प्रकार के किंतु-परंतु का सवाल पैदा नहीं होता है। आज वैश्विक मंच पर भारत को लोग उम्मीद और आशा की किरण से देख रहे हैं और इसका श्रेय अगर किसी को जाता है, तो वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

भाजपा नेता लखेंद्र पासवान ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि हम भारतवासियों को ऐसे प्रधानमंत्री मिले हैं, जो न सिर्फ भारत, बल्कि पूरी दुनिया की चिंता करते हैं। उनके हर विचार में एक वैश्विक सोच निहित होती है, जो कि हम सभी भारतीयों के लिए गर्व का विषय है, जिसे हम सभी लोगों को सहर्ष स्वीकार करना चाहिए। आज की तारीख में विश्व के हर कोने में अगर हिंदुस्तानियों को सम्मान की नजरों से देखा जाता है, तो निसंदेह इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही जाना चाहिए।

लखेंद्र पासवान ने तृणमूल कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आपने एक कहावत तो सुनी ही होगी कि ‘जब नाश मनुष्य पर छाता है, तो पहले विवेक मर जाता है।’ आज की तारीख में पश्चिम बंगाल में टीएमसी की भी स्थिति कुछ ऐसी ही बन चुकी है और मौजूदा राजनीतिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए एक बात दावे के साथ कह सकता हूं कि इस बार टीएमसी का जाना तय है, उसे कोई नहीं रोक सकता।

मंत्री ने कहा कि टीएमसी ने हमेशा से ही सनातन धर्म का अपमान किया है जिसे जनता अब किसी भी कीमत पर स्वीकार करने वाली नहीं है। राजद पर निशाना साधते हुए पासवान ने कहा कि बिहार में जिस तरह से लालटेन की लौ बुझने से पहले फड़फड़ाने लगी थी, मौजूदा समय में पश्चिम बंगाल में भी टीएमसी की स्थिति भी वैसी ही हो रही है। उन्होंने कहा कि टीएमसी की विश्वसनीयता पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है। ऐसी स्थिति में इस बार के चुनाव में उसकी विदाई तय है।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

सिंहावलोकन 2025: वनडे फॉर्मेट में विराट और रोहित के अलावा इन 3 भारतीयों का रहा जलवा

Read Next

सलई ग्रुप पर ईडी की बड़ी कार्रवाई: इंफाल में 5 स्थानों पर छापेमारी, 10 करोड़ के दस्तावेज और 3 कारें जब्त

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com