पलामू में दबंगों ने 20 दलित परिवारों के घर किए ध्वस्त, गांव से जबरन निकाला

रांची : पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरूमातू गांव में दबंगों ने 20 दलित परिवारों के डेढ़ दर्जन घर ध्वस्त कर दिये हैं। ज्यादातर घर मिट्टी और फूस के थे, जिनमें ये परिवार पिछले तीन-चार दशकों से रह रहे थे। जिस जमीन और इलाके में ये लोग बसे थे, उसे मदरसे की जमीन बताते हुए उनपर यह जुल्म किया गया। दलितों ने घरों को ध्वस्त करने का विरोध किया तो उनके साथ मारपीट भी गयी। इतना ही नहीं, उजाड़े गये लोगों को दो गाड़ियों पर लादकर एक जंगल के पास छोड़ दिया गया। यह घटना सोमवार की है। बाद में भगाये गये दलितों का एक समूह पांडु थाने पहुंचा। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि बस्ती के मुसलमान दबंगों ने उनपर जुल्म किया है। ये लोग हमेशा उनके साथ मारपीट करते थे और बस्ती को खाली करने का दबाव बनाते थे। इधर पांडु थाने की पुलिस ने इसे जमीन विवाद का मामला बताया है। पुलिस का कहना है कि इसकी मौखिक शिकायत की गई है। छानबीन के बाद कार्रवाई की जायेगी।

बताया गया विशेष समुदाय के लोग भीड़ की शक्ल में सोमवार को हरवे-हथियारों से लैस होकर मुरुमातू के दलित टोले में पहुंचे और घरों को ध्वस्त कर दिया। मिट्टी के घरों और झुग्गी झोपड़ियों को उजाड़ने के बाद उनके सामान गाड़ियों में लोड कर छतरपुर के लोटो इलाके के जंगल में उतार दिये गये। उजाड़े गये दलित परिवारों में एक भी व्यक्ति शिक्षित नहीं है। ज्यादातर लोग भीख मांगकर या छोटा-मोटा काम कर गुजारा करते हैं। इन लोगों ने पहाड़ के नजदीक मिट्टी काटकर कच्चे घर बनाये थे। पीड़ित परिवारों का कहना है कि उनके पास जमीन से संबंधित सर्वे के कागजात भी हैं।

–आईएएनएस

दिल्ली के नांगलोई इलाके में चलती बस में महिला के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक महिला के साथ कथित तौर पर चलती बस में गैंगरेप किया गया है। पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस...

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

admin

Read Previous

भाजपा नेता के आवास पर मिला मथुरा स्टेशन से चोरी किया गया बच्चा

Read Next

झारखंड के यूपीए विधायकों को रायपुर ले जाने की तैयारी, स्पेशल फ्लाइट और होटल की बुकिंग

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com