मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा स्टे शन पर सो रहे माता-पिता के बगल से पिछले सप्तासह चोरी किया गया 7 माह का बच्चाथ, 100 किमी दूर फिरोजाबाद में एक बीजेपी पार्षद के घर से बरामद हुआ है। पुलिस ने इस बात की जानकारी देते हुए मानव तस्करी व बच्चा चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बताया कि बीजेपी पार्षद ने इस बच्चे के लिए 1 लाख 80 हजार रुपए तस्करों को दिया था।
दरअसल, फरह थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव परखम की रहने वाली राधा रानी अपने पति के साथ 23 अगस्त की रात मथुरा के प्लेटफार्म नंबर 8 और 9 पर अपने 7 महीने के बच्चे के साथ सो रही थी। तभी रात में कोई उनका बच्चा चुरा ले गया। जब वह सुबह 24 अगस्त को उठी तो बच्चे को पास नहीं पाया। दंपत्ति ने मथुरा स्टेशन पर जीआरपी थाने में बच्चा चोरी की शिकायत दर्ज कराई।
—————- इंडिया न्यूज़ स्ट्रीम











