झारखंड के यूपीए विधायकों को रायपुर ले जाने की तैयारी, स्पेशल फ्लाइट और होटल की बुकिंग

रांची : झारखंड में सियासी हलचल के बीच सत्ताधारी गठबंधन के विधायकों को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। मंगलवार को सत्ताधारी गठबंधन के विधायकों का एक बार फिर रांची के कांके रोड स्थित सीएम हाउस में जुटान हुआ है। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर इंडिगा की स्पेशल फ्लाइट की बुकिंग हुई है। उधर रायपुर से मिली सूचना के अनुसार, वहां मेफेयर नामक रिसॉर्ट में 30 और 31 अगस्त के लिए कमरों की बुकिंग की गई है।

रायपुर में बुक कराये गये रिसॉर्ट की सुरक्षा में आईपीएस और डीएसपी स्तर के दर्जन भर अधिकारियों की तैनाती की सूचना है। अफसरों की तैनाती को लेकर एसपी ने बकायदा पत्र भी जारी किया है। रिसॉर्ट के कमरों को दो दिन पहले ही खाली करा लिया गया था। यहां रह रहे मेहमानों को सोमवार को ही दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया था।

मंगलवार को दिन ग्यारह बजे मंत्री बादल पत्रलेख, बन्ना गुप्ता, चंपई सोरेन और जगरनाथ महतो के अलावा कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, उमाशंकर अकेला, झामुमो विधायक सरफराज अहमद, सुदिव्य कुमार सोनू सहित कई अन्य विधायक दोपहर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। यह भी जानकारी मिल रही है कि सभी विधायकों को बैग एंड बैगेज आने को कहा गया है। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय पिछले चार दिनों से रांची में ही कैंप कर रहे हैं। वह भी दोपहर दो बजे सीएम हाउस पहुंचे हैं।

झामुमो के केंद्रीय महासचिव बिनोद पांडेय ने बताया कि सभी विधायकों को मुख्यमंत्री आवास बुलाया गया है। मुख्यमंत्री उनके साथ बैठक करेंगे और आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। जब उनसे यह पूछा गया कि क्या विधायकों को राज्य से बहार ले जाया जा रहा है, उन्होंने जवाब में कहा कि कोई भी फैसला बैठक में ही होगा।

मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि सीएम हाउस में विधायकों-मंत्रियों को बुलाया गया है। मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी फैसला सबकी सहमति से होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा झारखंड सरकार को अपदस्थ करने की साजिश रची जा रही है। वह यहां काला अध्याय लिखना चाहती है, लेकिन उसे पता नहीं कि हमारा गठबंधन बहुत मजबूत है।

इसी बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक सितम्बर को झारखंड कैबिनेट की बैठक बुलाई है। जो जानकारी मिल रही है, उसके मुताबिक दो दिनों तक रायपुर में रहने के बाद महागठबंधन का कुनबा एक सितम्बर को रांची लौटेगा। शाम चार बजे कैबिनेट और इसके बाद फिर महागठबंधन के विधायकों की बैठक होगी और आगे की रणनीति तय की जायेगी। यदि इस बीच राज्यपाल का फैसला आ जाता है तो उसके हिसाब से रणनीति बनेगी।

–आईएएनएस

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

admin

Read Previous

पलामू में दबंगों ने 20 दलित परिवारों के घर किए ध्वस्त, गांव से जबरन निकाला

Read Next

सचिन पायलट को बनाया जाए राजस्थान का मुख्यमंत्री: बैरवा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com