दो धड़ों में बंट चुकी कांग्रेस राहुल गांधी को बचाने में जुटी: शहजाद पूनावाला

नई दिल्ली । भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर सवाल उठाए। पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस वर्तमान समय में दो धड़ों में बंट चुकी है।

नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत के दौरान भाजपा नेता ने वाड्रा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी हार की जिम्मेदारी लेने के बजाय हर बार किसी न किसी को दोषी ठहराती है।

शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस की समस्या यही है-धूल चेहरे पर थी, लेकिन उम्र भर आईना साफ करती रही। आज कांग्रेस दो धड़ों में बंट चुकी है, एक ‘पार्टी कांग्रेस’ और दूसरी ‘परिवारवादी कांग्रेस’। परिवारवादी कांग्रेस पूरी तरह ‘राहुल बचाओ आंदोलन’ में लगी हुई है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में लगभग 95 फीसदी से ज्यादा चुनाव हारने के बाद भी कांग्रेस जिम्मेदारी नहीं लेती। कांग्रेस नेता चिदंबरम कहते हैं कि ‘जनता की वजह से चुनाव हारे’, रॉबर्ट वाड्रा का बयान आता है कि ‘चुनाव ठीक नहीं हुआ, भरोसा नहीं है, आंदोलन करना पड़ेगा।’ तेजस्वी यादव और राहुल गांधी का जिक्र करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि ‘पहले तेजस्वी यादव अपने परिवार को तो संभाल लें, और राहुल गांधी अपनी ही पार्टी के नेताओं को तो समझा लें।

भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का नाम लेकर तंज कसते हुए कहा कि शकील अहमद और तारीक अनवर जैसे नेता खुलकर कह रहे हैं कि हम वोट चोरी से नहीं, टिकट चोरी की वजह से हारे। लेकिन कांग्रेस को तो बस एक काम है-चुनाव आयोग को दोष दे दो, ईवीएम को दोष दे दो और अब तो मीडिया पर भी हमला शुरू कर दिया। शहजाद ने कांग्रेस की रणनीति को ‘4डी पॉलिसी’ करार दिया।

उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि रॉबर्ट वाड्रा कह रहे हैं कि तेजस्वी और राहुल की रैली में भारी भीड़ थी, फिर भी वे हार गए। जनता ने जिस तरह बिहार में जंगलराज को नकारा है, उसे स्वीकार करने की हिम्मत कांग्रेस में नहीं है।

–आईएएनएस

पीएम मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस और बहरीन के किंग से की बात, हमलों की कड़ी निंदा की

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दो महत्वपूर्ण टेलीफोन वार्ताएं कीं। उन्होंने बहरीन के किंग हमद बिन ईसा अल खलीफा और सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन...

ईरान में फंसे भारतीय छात्रों की वतन वापसी के ल‍िए नहीं चाहिए विशेष परमिशन : सईद रेजा मोतलाग

मुंबई । अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों और सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान के मौजूदा हालात गंभीर बने हुए हैं। ऐसे में वहां फंसे...

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच पीएम मोदी ने बहरीन के किंग से बात की, हमलों की निंदा की

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बहरीन के किंग हमद बिन ईसा अल खलीफा से फोन पर बातचीत की, जिसमें उन्होंने बहरीन पर हुए हालिया हमलों की...

ईरान से संघर्ष के बीच अमेरिका ने बहरीन और कतर के लिए जारी की नई ट्रैवल एडवाइजरी

वाशिंगटन । ईरान में सैन्य अभियानों के बाद अमेरिका ने बहरीन और कतर के लिए नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में सुरक्षा जोखिमों और संभावित...

खामेनेई की मौत के बाद श्रीनगर में तनाव, प्रदर्शन हिंसक होने पर पुलिस ने किया बल प्रयोग

श्रीनगर । ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद जम्मू-कश्मीर में तनावपूर्ण हालात बन चुके हैं। सोमवार को एक बार फिर बड़ी संख्या में लोग खामेनेई...

स्ट्रेटेजिक एयर कॉरिडोर बंद होने से विमान सेवाएं बाधित, दुनिया भर में सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल

नई दिल्ली । अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते मिलिट्री तनाव के कारण वेस्ट एशिया में बड़े पैमाने पर एयरस्पेस बंद होने से ग्लोबल एविएशन इंडस्ट्री पर भारी दबाव...

तेलंगाना : सीएम रेड्डी ने खाड़ी में रहने वाले तेलुगु लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने ईरान और दूसरे खाड़ी देशों में रहने वाले सभी तेलुगु लोगों को इलाके में चल रहे संघर्ष की खबरों के मद्देनजर...

ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में देंगी धरना, मतदाता सूची में हेरफेर का आरोप

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में धरना देंगी। यह धरना राज्य में एसआईआर (विशेष पुनरीक्षण) प्रक्रिया के...

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दो पुलिसकर्मियों को लगाई कड़ी फटकार, आचरण को बताया अवमानना के समान

प्रयागराज/नई दिल्ली । इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आर्म्स एक्ट के मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी और रिहाई में देरी को लेकर प्रयागराज पुलिस अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है।...

सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा

तेहरान । ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत की पुष्टि आधिकारिक तौर पर हो चुकी है। ईरान के सरकारी मीडिया ने रविवार की सुबह को पुष्टि की...

ईरान के सुप्रीम खामेनेई की मौत पर बोले नेतन्याहू- ‘तानाशाह अब नहीं रहा’

नई दिल्ली । इजरायल के साथ युद्ध के बीच ईरान के सुप्रीम नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने खामेनेई की मौत को...

दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका

नई दिल्ली । दिल्ली उच्च न्यायालय 9 मार्च को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें 2022 के दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में आम...

admin

Read Previous

जन सुराज की बिहार सुधारने की जिद को पूरे किए बिना प्रदेश छोड़ने वाले नहीं : प्रशांत किशोर

Read Next

सुरक्षा परिषद ने ट्रंप की गाजा शांति योजना का समर्थन करने वाले ऐतिहासिक प्रस्ताव को मंजूरी दी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com