दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की मार्च में होने वाली परीक्षा पर रोक, आयु सीमा बढ़ा सकती है सरकार

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) की मार्च महीने में होने वाली परीक्षाओं पर दिल्ली सरकार ने रोक लगा दी है। यह फैसला शिक्षा मंत्री आशीष सूद के निर्देश पर लिया गया है।

इसके साथ ही, माना जा रहा है कि सरकार अब डीएसएसएसबी परीक्षा की आयु सीमा बढ़ाने को लेकर गंभीरता से विचार कर रही है।

दरअसल, दिल्ली सरकार के स्कूलों में टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) और पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) पदों पर होने वाली भर्तियां डीएसएसएसबी परीक्षा के माध्यम से प्रस्तावित हैं। इन भर्तियों को लेकर लंबे समय से अभ्यर्थी आयु सीमा में छूट की मांग कर रहे थे। इसी मांग को देखते हुए सरकार ने परीक्षा पर अस्थायी रोक लगाकर आयु सीमा से जुड़े मुद्दे की समीक्षा शुरू कर दी है।

अभ्यर्थियों का कहना है कि वर्तमान में डीएसएसएसबी परीक्षा में शामिल होने के लिए आयु सीमा काफी कम है, जिससे बड़ी संख्या में योग्य उम्मीदवार परीक्षा से बाहर हो जाते हैं। अभ्यर्थी पीजीटी पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 36 वर्ष और टीजीटी पद के लिए 32 वर्ष किए जाने की मांग कर रहे हैं। उनका तर्क है कि अन्य राज्यों और केंद्रीय भर्तियों की तुलना में दिल्ली में शिक्षकों की भर्ती के लिए आयु सीमा बेहद सख्त है।

वहीं, पीआरटी अभ्यर्थियों की ओर से भी आयु सीमा में पांच साल की अतिरिक्त छूट दिए जाने की मांग उठ रही है। फिलहाल दिल्ली में डीएसएसएसबी की परीक्षाओं में अधिकतम 30 वर्ष की आयु वाले अभ्यर्थी ही शामिल हो सकते हैं, जिसे लेकर उम्मीदवारों में लगातार नाराजगी देखी जा रही है।

शिक्षा मंत्री आशीष सूद के आदेश के बाद शिक्षा विभाग और संबंधित अधिकारी आयु सीमा बढ़ाने के प्रस्ताव पर मंथन कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, सरकार जल्द ही इस मुद्दे पर अंतिम फैसला ले सकती है।

आयु सीमा बढ़ाने की दिशा में अगर सरकार कोई फैसला लेती है तो इससे हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिल सकती है। ऐसे में हर किसी की नजरें अब सरकार के अगले फैसले पर टिकी हैं, जिससे यह साफ होगा कि परीक्षा की नई तिथियां क्या होंगी और आयु सीमा में कितनी छूट दी जाएगी।

–आईएएनएस

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

admin

Read Previous

ट्रंप-जेलेंस्की की मुलाकात से पहले यूक्रेन पर रूस का हवाई हमला, 8 घायल

Read Next

भाजपा शासित राज्यों में बंगाली मजदूरों पर अत्याचार, हम पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं: सीएम ममता

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com