तेजस्वी यादव को कोई गंभीरता से नहीं लेता है : जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार

पटना । जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता नीरज कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधा।

सोमवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए नीरज कुमार ने कहा कि मौजूदा समय में राजनीतिक गलियारों से लेकर मीडिया जगत तक तेजस्वी यादव के बयानों को कोई खास गंभीरता से नहीं लेता। उनका आरोप था कि तेजस्वी यादव के बयान केवल लोगों को भ्रमित करने के उद्देश्य से दिए जाते हैं।

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नेता ने कहा कि तेजस्वी यादव की स्थिति ऐसी बन चुकी है कि वो खुद से जुड़े मुद्दों से भाग रहे हैं। ऐसा करके वे अपनी जिम्मेदारी से बच रहे हैं। तेजस्वी यादव खुद अपने बयानों में उलझे हुए हैं। वे हर प्रकार के गंभीर मुद्दों पर स्पष्टीकरण देने से बच रहे हैं। राउज एवेन्यू कोर्ट की तरफ से जिस तरह से ‘क्रिमिनल पॉलिटिकल सिडिंकेट’ का तमगा लगाया गया या रोहिणी आचार्या ने जिस तरह के आरोप परिवार पर लगाए, उस पर स्पष्टीकरण देने से तेजस्वी यादव बच रहे हैं। अगर बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत को तेजस्वी यादव तंत्र की जीत बता रहे हैं, तो वो राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों से इस्तीफा क्यों नहीं लेते?

उन्होंने दावा किया कि तेजस्वी यादव के बयान से यह साफ जाहिर होता है कि वे अब मानसिक रूप से भ्रमित हो चुके हैं। यही वजह है कि आज की तारीख में उन्हें कोई भी गंभीरता से नहीं ले रहा है। लिहाजा जिस तरह का बयान तेजस्वी यादव ने दिया है, उसे देखते हुए मेरा उन्हें यही सुझाव है कि वे आने वाले 100 दिनों तक बिहार में जरूर रहें। राजद को यह प्रण लेना होगा कि वे बिहार में 100 दिनों तक रहें। लेकिन, मुझे पता है कि वे ऐसा नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव खुद अपने बयानों की वजह से अक्सर सवालों के कटघरे में आ जाते हैं। आपको याद होगा कि जब कांग्रेस मनरेगा को लेकर सरकार के खिलाफ लामबंद करने की तैयारी में थी, तो उसने राजद को अपने खेमे में शामिल तक करने की जहमत नहीं उठाई थी। ऐसी स्थिति में इस बात का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है कि आज की तारीख में उन्हें लोग कितनी गंभीरता से लेते हैं।

इसके अलावा, जदयू प्रवक्ता ने राजद सांसद सुरेंद्र यादव के वायरल वीडियो पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इससे यह साफ जाहिर होता है कि तेजस्वी यादव जिस समीकरण की राजनीति करते थे, उस समीकरण के लोगों ने भी अब उन पर भरोसा करना छोड़ दिया। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सुरेंद्र यादव इसके लिए मतदाताओं को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

वहीं, जन शक्ति जनता दल के प्रमुख तेजप्रताप यादव की तरफ से अपने पिता लालू प्रसाद यादव को भारत रत्न देने की मांग पर जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि अगर कोई पुत्र अपने पिता के लिए भारत रत्न की मांग करता है, तो इसमें कोई अचरज की बात नहीं है। लेकिन, मुझे लगता है कि अगर तेजप्रताप यादव अपने पिता के लिए ‘कैदी रत्न’ की मांग करते, तो ज्यादा बेहतर रहता। इससे एक नया पुरस्कार भी सृजन हो जाता है। अगर तेजप्रताप यादव ऐसा कर पाने में सफल हुए, तो निश्चित तौर पर उनकी एंट्री भी राजद में हो जाएगी और मुझे पूरा विश्वास है कि उनका कद भी तेजस्वी यादव से ऊंचा हो जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि भारत रत्न इस देश का सम्मानित पुरस्कार है, जिसे इस आधार पर दिया जाता है कि किस व्यक्ति ने कितनी उपलब्धियां हासिल कीं हैं और यह तय करने का काम केंद्र सरकार का होता है, ना की किसी व्यक्ति विशेष का।

साथ ही, उन्होंने देवकीनंदन की तरफ से ओवैसी के संदर्भ में दिए बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कौन क्या बयान देता है, यह उनके व्यक्तिगत विचार से प्रेरित हो सकता है। लेकिन, हमें इस बात का ध्यान रखना होगा कि किसी लोकतांत्रिक व्यवस्था में कोई भी व्यक्ति किसी पद पर जनादेश से पहुंचता है, ना की वस्त्र या टीका के आधार पर।

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रवक्ता ने अपील की कि वो इस तरह के बयान से बचें। ऐसे बयानों से कोई फायदा होने वाला नहीं है। बांग्लादेश में जनसंख्या के आंकड़े बताते हैं कि अब वहां पर सिर्फ 12 फीसद हिंदू हैं, जो कि अपनी जीविका के लिए नौकरी पर आश्रित हैं। ऐसी स्थिति में आप इस तरह का किसी भी प्रकार का विवादित बयान देते हैं, तो निसंदेह इससे बांग्लादेश में रह रहे हमारे हिंदू भाइयों की सुरक्षा में आंच आ सकती है। बांग्लादेश या पाकिस्तान भारत से ही अलग हुए थे। यह दुर्भाग्य की बात है कि पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों में हमारे हिंदू भाइयों की सुरक्षा खतरे में हैं और हम यहां पर राजनीति से प्रेरित होकर बेबुनियादी बयान दिए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मेरा ओवैसी से सवाल है कि क्या उनकी पार्टी में सिर्फ इस्लाम धर्म मानने वाले लोगों को ही एंट्री दी जाती है? क्या वे अपनी पार्टी में लोगों से उनका धर्म पूछकर उन्हें शामिल करते हैं ? मैं लोगों से यही अपील करूंगा कि वो ओवैसी जैसे लोगों के बयान को गंभीरता से नहीं लें।

–आईएएनएस

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिलेगी ई-बसों की कनेक्टिविटी, 15 जून से शुरू होगा संचालन

ग्रेटर नोएडा । नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के संचालन से पहले यात्रियों की सुविधा के लिए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में एयरपोर्ट को...

दिल्ली: पाक आतंकियों को कोर्ट में पेश किया गया पेश, बड़े शहरों में हमले की थी साजिश

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े 4 आतंकियों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। पुलिस कस्टडी...

तेलंगाना के सीएम ने अमेरिका में अपने तीन दोस्तों को बचाते हुए जान गंवाने वाले युवक को श्रद्धांजलि दी

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को कोडुरु अनुरूप रेड्डी को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका में तीन दोस्तों की जान...

ऐतिहासिक कीर्तिमान : मोदी सरकार के 12 साल, ‘राष्ट्र प्रथम से राष्ट्र निर्माण तक’ की गौरवशाली यात्रा

नई दिल्ली । केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, सुधारों...

वायुसेना प्रमुख की फ्रांस यात्रा, मजबूत हुई दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी

नई दिल्ली । भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने फ्रांस की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न कर ली है। इस दौरान दोनों देशों के बीच दशकों...

एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस: सीएम संगमा

शिलांग । मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने बुधवार को कहा कि आगामी नॉर्थ ईस्टर्न काउंसिल (एनईसी) की वार्षिक बैठक में क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने और पूर्वोत्तर क्षेत्र...

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल हाई कोर्ट के लिए नए जजों की सिफारिश

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट में नियुक्तियों के एक नए...

मध्य प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष सिर्फ कागजों पर: कांग्रेस

भोपाल । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने मध्य प्रदेश के किसानों की स्थिति को चिंताजनक बताया, साथ ही कहा कि राज्य सरकार किसान कल्याण वर्ष...

जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.5 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

रियासी । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। 'नशा मुक्त जम्मू और कश्मीर...

तृणमूल में फूट: नए गुट ने ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष बनाया, ममता बनर्जी बनी रहेंगी पार्टी प्रमुख

कोलकाता । हाल ही में संपन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में हार के एक महीने बाद तृणमूल कांग्रेस में विभाजन की खबर अब आधिकारिक हो गई है। विधानसभा में तृणमूल...

कांग्रेस ने ममता बनर्जी के धरने को अधिकार बताया तो भाजपा ने ‘जनता के गुस्से का आईना’

नई दिल्ली । कांग्रेस ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी के धरने का समर्थन किया। यह धरना उनकी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कथित हमलों...

प्रयागराज : स्किल इंडिया मिशन से महिलाओं को मिल रही सशक्त पहचान, आरसेटी के प्रशिक्षण से बन रहीं आत्मनिर्भर

प्रयागराज । ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं का...

admin

Read Previous

भारत-जर्मनी ने साइन किए कई एमओयू, द्विपक्षीय व्यापार 50 अरब डॉलर के पार

Read Next

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने गोल्डन ग्लोब्स 2026 पर बिखेरा ग्लैमर, स्टाइलिश अंदाज से जीता दिल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com