गणतंत्र दिवस के मद्देनजर दिल्ली से सटे बॉर्डरों पर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

नोएडा । गणतंत्र दिवस के पावन अवसर को देखते हुए गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा दिल्ली से सटे सभी प्रमुख बॉर्डरों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने देर रात तक सघन चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान डीएनडी बॉर्डर, चिल्ला बॉर्डर, न्यू अशोक नगर बॉर्डर, झुंडपुरा बॉर्डर और कालिंदी कुंज बॉर्डर सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र स्वयं पुलिस बल के साथ विभिन्न थाना क्षेत्रों में पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने बॉर्डरों पर चल रहे चेकिंग अभियान की निगरानी की और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। चेकिंग अभियान के तहत दिल्ली में प्रवेश करने वाले प्रत्येक वाहन की गहनता से जांच की जा रही है। वाहनों के कागजात, पहचान पत्र और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही पहले से लागू डायवर्जन प्लान को सख्ती से अमल में लाया गया है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों, पार्किंग एरिया, प्रवेश एवं निकास मार्गों के साथ-साथ आसपास के इलाकों में भी सघन चेकिंग कराई गई। अपर पुलिस आयुक्त डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक संदिग्ध व्यक्ति और वाहन की विधिवत जांच सुनिश्चित की जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यातायात व्यवस्था बाधित न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

इसके अतिरिक्त, सभी पीसीआर और पीआरवी वाहनों को लगातार भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच सके। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर शांति, कानून-व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

बिहार लगातार विकास कर रहा है, प्रदेश को विकसित और खुशहाल बनाने में सभी सहयोग करें: आरिफ मोहम्मद खान

Read Next

गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुईं उर्सुला वॉन, बोलीं- यह जीवन का सबसे बड़ा सम्मान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com