कानपुर में पीएम मोदी की प्रस्तावित रैली की तैयार‍ियों का जायजा लेने पहुंचे सांसद, विधायक और अधिकारी

कानपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 24 अप्रैल को कानपुर का दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान उनकी जनसभा चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मैदान में होनी है। मंगलवार को इसकी तैयारियों का जायजा लेने जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप पहुंचे। इस दौरान सांसद, विधायक और जिले के सभी अधिकारी भी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप ने बताया कि कानपुर महानगर में प्रधानमंत्री मोदी का दौरा प्रस्तावित है। हमारी महत्वाकांक्षी योजना कानपुर मेट्रो की है, जिसके एक फेज का लोकार्पण हो चुका है। इसी क्रम में कानपुर सेंट्रल से चुन्नीगंज का लोकार्पण होना है।

उन्होंने आगे बताया कि इसके अलावा घाटमपुर के 650 मेगावाट पावर प्लांट का उद्घाटन होना है, जिसमें पनकी भी शामिल है। इसके अलावा दो 250 मेगावाट की परियोजनाएं हैं, जिनका शिलान्यास और लोकार्पण प्रस्तावित है। इन सभी की उच्च स्तर पर समीक्षा की जा रही है। इसके साथ ही कानपुर में शासन की विकास की योजनाओं का प्रस्तुतीकरण होगा। इसके साथ ही एक जनसभा का भी प्लान किया गया है।

इस दौरान सांसद अकबरपुर देवेंद्र सिंह भोले, विधायक नीलिमा कटियार, विधायक सरोज कुरील, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल, कमिश्नर के. विजयेंद्र पांडियन, पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार और जिलाधिकारी भी मौजूद रहे।

ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री मोदी के 24 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी संगठन ने भी तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर प्रदेश महामंत्री एवं कानपुर क्षेत्र के प्रभारी अनूप गुप्ता और क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से चर्चा की।

इस दौरान कार्यकर्ताओं से तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। भाजपा के पदाधिकारियों ने बताया कि यूपी में विकास का काम लगातार हो रहा है। पीएम मोदी के हाथों से नवनिर्मित पनकी और नेयवेली पावर प्लांट घाटमपुर का लोकार्पण होना है। इसका जनसभा स्थल से ऑनलाइन लोकार्पण किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा भी प्रस्तावित है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी अधिकारियों से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का जायजा लेंगे और तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

देश में फिर से लू और बेमौसम बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Read Next

भारत में खुदरा महंगाई दर मार्च में करीब छह वर्षों के निचले स्तर पर पहुंची

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com