कांग्रेस पार्टी की बांटो और राज करो की नीति रही है : गौरव वल्लभ

नई दिल्‍ली । कांग्रेस नेता उदित राज के आईएएफ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के चयन को लेकर दिए गए बयान पर सियासत तेज हो गई है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की बांटो और राज करो की नीति रही है।

भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस पार्टी की डिवाइड एंड रूल की पॉलिसी रही है। जिस तरह से राहुल गांधी देश को जाति और धर्म में बांटकर राजनीति करना चाहते हैं, यह बयान उसी का नमूना है। हर जगह राजनीति अच्‍छी बात नहीं है। देश के लिए जब कोई पदक जीतता है तो उसकी धर्म और जाति नहीं देखी जाती। कई दलित वर्ग के खिलाड़ियों ने पदक हासिल किया है, वह क्षण गर्व का होता है। उदित राज कुंठित हैं, क्‍योंकि वह कांग्रेस पार्टी और भारतीय राजनीति से नकारे गए हैं। यह समय देश के लिए जश्‍न और खुशी मनाने का है।

शुभांशु शुक्ला के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक धरती पर वापस आने को लेकर उन्‍होंने कहा कि यह गौरवान्वित होने का पल है। शुभांशु ने कहा कि सारे जहां से अच्‍छा हिंदुस्‍तां हमारा..यह भारत के लिए गर्व का क्षण है। आने वाले समय में देश अंतरिक्ष में नए और बड़े कीर्तिमान स्‍थापित करेगा। भारत दुनिया का ऐसा देश बन चुका है, जिसने चंद्रमा के साउथ पोल पर सफलता पूर्वक अपने चन्द्रयान को लैंड किया है।

कांग्रेस संसदीय बैठक पर उन्‍होंने कहा कि संसद के एक अधिवेशन में बहुत पैसे खर्च होते हैं, मेरी विपक्ष से यही आग्रह है कि वहां पर संसद की कार्रवाई को बाधित मत करें, कुछ सकारात्‍मक चर्चा करें ताकि देश को फायदा हो, विपक्ष संसद में जाकर सिर्फ हंगामा करता है।

बिहार में हो रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण का विपक्ष द्वारा विरोध किए जाने को लेकर गौरव वल्लभ ने कहा कि देश में अगर कोई घुसपैठिया है तो उसे मताधिकार का अधिकार न‍हीं दिया जाना चाहिए। बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान में मत देने का अधिकार भारत के लोगों को दिया गया है। भारत में विदेश के लोग गलत तरीके से घुस आए हैं। इंडिया गठबंधन के दल घुसपैठियों के प्रवक्‍ता न बनें, बिहार की जनता के विकास की बात करें। इंडी गठबंधन का उद्देश्‍य घुसपैठियों का साथ और घुसपैठियों का विकास बन गया है, ज‍बकि देश का उद्देश्‍य सबका साथ-सबका विकास है।

आईएएनएस

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

admin

Read Previous

रिश्वतखोरी के मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, उत्तर रेलवे लखनऊ के उप मुख्य अभियंता समेत पांच लोगों को किया गिरफ्तार

Read Next

पूरी तरह सफल रहा थ्येनचो-9 कार्गो अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण अभियान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com