एनडीए की केरल में कोई विश्वसनीयता नहीं: कांग्रेस सांसद शशि थरूर

नई दिल्ली । केरल में मतदान के बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की केरल में कोई विश्वसनीयता नहीं है। इस दौरान, कांग्रेस सांसद थरूर ने भाजपा को ‘जीरो-सीट वाली पार्टी’ करार दिया।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने गुरुवार को तिरुवनंतपुरम में अपने मत का इस्तेमाल किया। वोट डालने के बाद थरूर ने आईएएनएस से बात करते हुए ​कहा, “एनडीए केरल में कोई सीट जीत पाएगी। सरकार बनाने के किसी भी मुद्दे पर इसकी कोई विश्वसनीयता नहीं है। 140 सीटों में से मुश्किल से दो सीटें ऐसी हैं, जहां उन्हें एक मजबूत दावेदार माना जा सकता है।”

कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) की चुनावी संभावनाओं पर शशि थरूर ने आगे कहा, “2011 में जब हमें सरकार चलाने का अवसर मिला था, तो लोगों ने हमें बहुत ही कम बहुमत दिया था। इस बार मुझे बेहतर नतीजों की उम्मीद है, ताकि हमारी सरकार के पास काम करने के लिए एक ज्यादा मजबूत आधार हो और वह सचमुच कोई बड़ा बदलाव ला सके।”

उन्होंने राज्य में एनडीए की मौजूदगी को सिरे से खारिज करते हुए कहा, “मैं पूरे राज्य का दौरा कर चुका हूं। मुझे एनडीए की किसी भी तरह की मजबूत मौजूदगी के कोई खास संकेत नहीं दिखे। यहां तीन-तरफा मुकाबला है, जहां यूडीएफ, एलडीएफ और एनडीए तीनों ही आपस में लड़ रहे हैं। इसलिए मैं बिल्कुल भी यह नहीं मान सकता हूं कि एनडीए के पास कहीं भी जीत का कोई भी मौका है।”

शशि थरूर ने शुरुआती वोटिंग को लेकर संतोष जताया और इसे लोकतंत्र के लिए एक अच्छा संकेत बताया। उन्होंने कहा, “मैं आज अपने बूथ पर वोट डालने आया हूं और मुझे यह देखकर बहुत खुशी हुई कि वोटिंग बहुत अच्छी हुई है। ऐसा लगता है कि यह एक ऐसा चुनाव है, जिसमें केरल के वोटर बड़ी संख्या में वोट डालने के लिए बाहर आ रहे हैं और यह एक बहुत अच्छा संकेत है। इसका मतलब है कि केरल के लोग यह फैसला सिर्फफ़ राजनीतिक कार्यकर्ताओं और पार्टी के लोगों पर नहीं छोड़ रहे हैं।”

इसी बीच, कांग्रेस सांसद ने महिला आरक्षण बिल पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के रुख को दोहराते हुए कहा, “इसकी शुरुआत हमने ही की थी। असल में सोनिया गांधी ही थीं, जो यूपीए सरकार के दौरान पहला महिला आरक्षण बिल लेकर आई थीं। इसलिए हम महिला आरक्षण चाहते हैं, सवाल यह है कि इसका तरीका क्या होगा? वे इसमें क्या बदलाव लाना चाहते हैं? हमने अभी तक बिल नहीं देखा है।”

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

भारत-अमेरिका वार्ता में व्यापार, प्रौद्योगिकी और रक्षा मामलों को अहम स्थान

Read Next

पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच कतर जाएंगे पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी, एलएनजी सप्लाई पर करेंगे अहम बातचीत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com