अमित शाह का जम्मू-कश्मीर दौरा सुरक्षा और विकास के लिए महत्वपूर्ण: सतपाल शर्मा

जम्मू । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार से तीन दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं। इस दौरे को लेकर जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष सतपाल शर्मा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि गृहमंत्री का यह दौरा सुरक्षा के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। गृहमंत्री जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार नजर बनाए रखते हैं, और उनके दौरे से यहां की स्थिति पर भी सकारात्मक असर पड़ता है।

सतपाल शर्मा ने कहा कि गृहमंत्री अपने दौरे के दौरान जम्मू-कश्मीर के एलजी और प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही वह सुरक्षाबलों और भारतीय सेना के अधिकारियों से भी मिलेंगे। पुलिस बल के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत भी उनके दौरे का हिस्सा होगी।

शर्मा ने कहा कि गृहमंत्री का यह दौरा खास तौर पर शहीदों के परिवारों से मिलने के लिए भी महत्वपूर्ण है। वह कठुआ के शहीदों के परिवारों से भी मुलाकात करेंगे, साथ ही कश्मीर के शहीदों के परिवारों से भी मिलेंगे। उनका यह कदम शहीदों को सम्मान देने और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए है। भाजपा नेता ने कहा कि यह दौरा जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा और सामाजिक स्थितियों को बेहतर बनाने के लिए अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के विधायक गृहमंत्री से मिलने के लिए समय मांगेंगे, ताकि वे उनसे राज्य के विकास कार्यों और अन्य मुद्दों पर चर्चा कर सकें। भाजपा पार्टी कार्यालय में शाम को एक बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक गृहमंत्री से मुलाकात करेंगे। शर्मा ने कहा कि इस बैठक में विकास कार्यों और राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की जाएगी।

भाजपा अध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य में कुछ ऐसे मुद्दे हैं जो संसद में पहले ही पारित हो चुके हैं, लेकिन उनके बारे में जम्मू-कश्मीर में अधिक चर्चा हो रही है। शर्मा ने यह आरोप भी लगाया कि विपक्ष इन मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर लोगों का ध्यान विकास कार्यों से भटकाने की कोशिश कर रहा है। उनका मानना था कि इस समय जम्मू-कश्मीर में विकास कार्यों की आवश्यकता है और इन कार्यों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, न कि ऐसे मुद्दों पर विवाद उठाया जाए जो पहले ही राष्ट्रीय स्तर पर तय हो चुके हैं।

शर्मा ने यह भी कहा कि विपक्ष को समझना चाहिए कि जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए कार्य करना जरूरी है। अगर हम इन मुद्दों से परे जाकर राज्य के विकास की दिशा में काम करें, तो यह जम्मू-कश्मीर के लोगों के हित में होगा। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री का दौरा राज्य में सुरक्षा स्थिति को बेहतर बनाने के साथ-साथ विकास की दिशा में भी सकारात्मक कदम साबित होगा।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों की फीस वृद्धि पर मनीष सिसोदिया ने की सीबीआई जांच की मांग

Read Next

पंजाब के पटियाला में महिला को खंभे से बांधा, बदसलूकी का वीडियो वायरल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com