सीएम धामी ने मदरसों के सिलेबस में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को शामिल करने के फैसले का किया स्‍वागत

देहरादून । उत्तराखंड मदरसा बोर्ड ने मदरसों के सिलेबस में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को शामिल करने का फैसला लिया है। मदरसा बोर्ड के इस फैसले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वागत किया है। मुख्यमंत्री ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह सभी छात्रों को पढ़ाया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सेनाओं का अभूतपूर्व शौर्य, साहस ऐतिहासिक है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और सटीक रणनीति के तहत ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जिस प्रकार से संचालित हुआ, उसने भारत की नई शक्ति का परिचय पूरी दुनिया को दिया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन के जरिए भारतीय सेना ने दुनिया को यह संदेश दिया है कि भारत की तरफ जो आंख उठाकर देखेगा उसका नामोनिशान मिटा देंगे।

वहीं, उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा है कि इससे बच्चों को देश के सैनिकों के पराक्रम और बलिदान के बारे में पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड के 117 मदरसे हैं और इनको हम आधुनिक बनाने जा रहे हैं। इसमें एनसीईआरटी के सिलेबस को शामिल किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 निहत्थे लोगों की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद भारत सरकार ने बदला लेने के लिए सेना को खुली छूट दे दी थी। भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर पाकिस्तान में आतंकवादियों के नौ ठिकानों को तबाह कर दिया। इस हमले में सेना ने पाकिस्तान के एयरबेस और डिफेंस सिस्टम को भी ध्वस्त कर दिया था। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को लेकर देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।

वहीं, आतंकवाद के मामले में पाकिस्तान को बेनकाब करने और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को बताने के लिए दुनिया के प्रमुख देशों में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को भेजा जा रहा है। यह सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और पाकिस्तान के झूठ को बेनकाब करेगा।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

अगर आरआर के पक्ष में चार-पांच करीबी मैच होते, तो स्थिति अलग होती : रियान पराग

Read Next

‘आतंकिस्तान’ है पाकिस्तान, विश्व स्तर पर करेंगे साबित : सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल सदस्य

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com