सलमान खुर्शीद ने बिहार मतदाता सूची पर उठाए सवाल

अलीगढ़ । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने अलीगढ़ में जोनल ब्रज क्षेत्र कार्यशाला में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने बिहार में मतदाता सूची को लेकर चुनाव आयोग की कार्यशैली पर सवाल उठाया।

उन्होंने कहा कि बिहार में मतदाता सूची का मामला जानबूझकर चुनाव से ठीक पहले निपटाया जा रहा है, जो उचित नहीं है। यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट में है और जल्द ही इस पर सुनवाई होगी। सुनवाई के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

सलमान खुर्शीद ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने कई बार चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के बारे में हमारे नेता बहुत बार स्पष्ट कर चुके हैं, हम संतुष्ट नहीं हैं। जैसी कार्रवाई चुनाव आयोग की महाराष्ट्र में रही, वही बिहार में हो रही है, बहुत सारे बिंदुओं को लेकर हमने चुनाव आयोग के सामने आपत्तियां दर्ज कराई हैं, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस गठबंधन की संभावनाओं पर सलमान खुर्शीद ने कहा कि वर्तमान स्थिति के आधार पर ही चर्चा संभव है। उन्होंने पिछले विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस और सपा के गठबंधन से दोनों दलों को फायदा हुआ और भारतीय जनता पार्टी को रोकने में सफलता मिली थी। यह अनुभव भविष्य में भी महत्वपूर्ण रहेगा। हालांकि, सीटों के बंटवारे का फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पूरी ताकत से चुनाव की तैयारी करेगी और गठबंधन होने पर पार्टी हरसंभव योगदान देगी।

उत्तराखंड सरकार के सरकारी स्कूलों में भगवद् गीता पढ़ाने के फैसले पर सलमान खुर्शीद ने कहा कि यदि भगवद् गीता पढ़ाने में कोई आपत्ति नहीं है, तो कुरान या बाइबल पढ़ाने में भी किसी को समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी धार्मिक ग्रंथों का समान सम्मान करती है। यह आस्था और संवैधानिक व्यवस्था का मामला है, जिसमें सभी ग्रंथों को बराबर महत्व देना चाहिए।

एनसीईआरटी की किताबों में बदलाव के मुद्दे पर सलमान खुर्शीद ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इतिहास के साथ छेड़छाड़ भारतीय सभ्यता और साझा विरासत के लिए उचित नहीं हैकांग्रेस सच्चाई को बिना तोड़-मरोड़ के प्रस्तुत करने में विश्वास रखती है, भले ही वह कितनी भी कड़वी क्योंहोसरकार का रवैया इतिहास को धूमिल करने का है

आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

पीएम मोदी के आगमन को लेकर गांधी मैदान तैयार, मोतिहारी के लोगों में उत्साह

Read Next

भारत के रेल और तकनीकी परिवर्तन के सूत्रधार अश्विनी वैष्णव, जिन्होंने लिखी नई इबारत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com