वोट चोरी के आरोपों पर माफी मांगें राहुल गांधी, तमिलनाडु भाजपा प्रवक्ता ने साधा कांग्रेस पर निशाना

चेन्नई । बिहार चुनाव से शुरू हुआ वोट चोरी का मामला गर्माता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बिना किसी शर्त के सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए कहा है।

तमिलनाडु भाजपा के प्रवक्ता ए.एन.एस. प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ने बिहार के नतीजों के बाद भी बार-बार वोट चोरी, ईवीएम से छेड़छाड़ और भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) के काम पर सवाल उठाए हैं। इसके इन आरोपों से लगाकर भारत की लोकतांत्रिक संस्थाओं में जनता के विश्वास को कम करने की कोशिश की है।

उन्होंने आगे कहा कि बिहार चुनाव स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुए, जिससे विपक्ष के दावे पूरी तरह से गलत साबित हो गए।

भाजपा प्रवक्ता ए.एन.एस. प्रसाद ने कहा कि मतदान के समय राज्य में बूथ कैप्चरिंग या किसी मतदान में असुविधा की शिकायत नहीं मिली। ऐसे में कांग्रेस सिर्फ हार को हजम नहीं कर पा रही है और मनगढ़ंत और भ्रामक बातें फैला रही है। बिहार चुनाव के नतीजों के बाद राहुल गांधी ने कई प्रेस कॉन्फ्रेंस की थीं, जिनमें उन्होंने आरोप लगाया था कि चुनाव शुरू से ही अनुचित थे और उन्होंने सीसीटीवी कैमरे खराब होने और मतदाताओं के नाम हटाने का दावा किया था, लेकिन हमारी न्यायिक व्यवस्था और चुनाव आयोग ने सारे बेबुनियाद बयानों को ध्वस्त कर दिया।

भाजपा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कई बार ईवीएम-वीवीपैट सिस्टम की विश्वसनीयता को सही ठहराया है और पहले से मौजूद मजबूत सुरक्षा उपायों के कारण 100 प्रतिशत वेरिफिकेशन की मांगों को गैर जरूरी बताकर खारिज किया है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पार्टी ने कहा किएक परिपक्व लोकतंत्र में असहमति संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ लगातार झूठ बोलने का लाइसेंस नहीं बन सकती। चुनाव अधिकारियों की विश्वसनीयता पर बार-बार हमले सार्वजनिक विश्वास और सामाजिक स्थिरता को कमजोर कर सकते हैं।

भाजपा की तरफ से कहा गया कि राहुल गांधी मौजूदा शीतकालीन सत्र में बिना शर्त माफी मांगें और 2025 के बिहार चुनावों के संबंध में चुनाव आयोग पर लगाए गए सभी आरोपों को औपचारिक रूप से वापस लें। भाजपा ने कहा कि ऐसा न करने पर उनकी राजनीतिक विरासत पर एक स्थायी दाग ​​लग जाएगा।

सरकारी आधिकारिक आंकड़ों की मानें तो 243 निर्वाचन क्षेत्रों में से किसी में भी पुनर्मतदान या पुनर्गणना की रिक्वेस्ट नहीं डाली गई है और ईवीएम और वीवीपैट के परिणाम 100 फीसदी मिलते हैं। दोनों में किसी तरह की कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई है।

–आईएएनएस

रायबरेली में 20 जनवरी को ‘मनरेगा चौपाल’ का आयोजन, राहुल गांधी भी होंगे शामिल

नई दिल्ली । कांग्रेस महासचिव और लोकसभा सांसद केसी वेणुगोपाल ने बताया कि रविवार को ‘मनरेगा बचाव संग्राम’ को लेकर समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान इस संग्राम को पंचायत...

कर्नाटक: मैसूर में 323 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

मैसूर । कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने रविवार को मैसूर जिले के वरुणा विधानसभा क्षेत्र में 323.04 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम...

खामेनेई का दावा, ईरान ने एक बार फिर अमेरिका समर्थित ‘साजिश’ को पूरी तरह समाप्त किया

तेहरान । ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने कहा है कि ईरान ने एक बार फिर संयुक्त राज्य अमेरिका और इजरायल को मात दी है। उनका कहना था कि...

पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- सियासी फायदे के लिए घुसपैठियों को सौंपी थी असम की मिट्टी

कालियाबोर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरोप लगाए हैं कि कांग्रेस ने अपने सियासी फायदे के लिए असम में अस्थिरता पैदा की और राज्य को हिंसा की आग में धकेला।...

‘ताज होटल को यरवदा और आर्थर रोड जेल बना दिया,’ मुंबई मेयर सस्पेंस के बीच संजय राउत का एकनाथ शिंदे पर आरोप

ठाणे । महाराष्ट्र में बीएमसी समेत नगर निकाय चुनाव के नतीजों के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। खासकर नवनिर्वाचित शिवसेना कॉर्पोरेटर्स को लेकर को राजनीति जोरों पर है।...

महाराष्ट्र में एनडीए के जनहित के एजेंडे को जनता का समर्थन : पीएम मोदी

नई दिल्ली । महाराष्ट्र में 'मिनी विधानसभा' माने जा रहे नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले 'महायुति गठबंधन' ने शानदार प्रदर्शन किया है। राज्य के...

तेजस्वी आत्ममंथन करें नहीं तो अगले चुनाव में राजद का यही होगा हाल: अरुण भारती

पटना । बिहार चुनाव में मिली करारी हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी सांसदों के साथ वार्ता की। इस वार्ता को लेकर उनकी बहन...

महाराष्ट्र में आज जश्न का दिन, बीएमसी चुनाव में जनता ने विपक्ष को दिया जवाब: तरुण चुघ

नई दिल्ली । महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रेसवार्ता कर विपक्ष पर निशाना...

ममता बनर्जी जो दस्‍तावेज ले गईं, उसके बारे में जनता को जानने का हक: प्रवीण खंडेलवाल

नई दिल्‍ली । आई-पैक ऑफिस पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रेड के खिलाफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विरोध पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी...

मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र में ड्रग्स की तस्करी करने वाले व्यक्ति को पांच साल की कैद की सजा

भोपाल । नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के एक बयान के अनुसार, मध्य प्रदेश की एक विशेष एनडीपीएस अदालत ने गुरुवार को एक अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को पांच साल के कठोर...

बीएमसी चुनाव में 140 से 150 सीट जीतेंगे: रामदास आठवले

मुंबई । बीएमसी चुनाव को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने दावा किया कि महायुति बीएमसी में 140 से 150 सीट जीतने वाली है और महापौर महायुति का ही बनेगा।...

ईरान संकट: उमर अब्दुल्ला ने विदेश मंत्री जयशंकर से की बात, कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा का मिला आश्वासन

जम्मू । ईरान में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बात की। मुख्यमंत्री ने ईरान में पढ़ाई कर...

admin

Read Previous

बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में होगा ‘हंगामा’, कुनिका और फरहाना ने मिलकर स्टेज पर गिराई बिजलियां

Read Next

अनिल कपूर को याद आया ‘मिशन इम्पॉसिबल 4’ का दौर, टॉम क्रूज समेत पूरी टीम को किया धन्यवाद

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com