वारिस पठान का संघ पर वार फिर सवाल, क्या प्यार करने के लिए किसी की अनुमति की जरूरत है?

मुंबई । आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के ‘लव जिहाद’ संबंधी बयान पर सियासत तेज हो गई है। एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने इस बयान को भ्रामक करार देते हुए भाजपा और संघ परिवार पर समाज को बांटने और संविधान की अनदेखी करने का गंभीर आरोप लगाया है।

वारिस पठान ने भाजपा और संघ परिवार पर झूठे नैरेटिव गढ़ने और समाज को गुमराह करने का आरोप लगाया है। आईएएनएस से बातचीत में एआईएमआईएम नेता ने कहा कि सबसे पहले यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि ‘लव जिहाद’ की परिभाषा क्या है और इसके कितने मामले देश में दर्ज हुए हैं।

उन्होंने सवाल उठाया कि अगर ‘लव जिहाद’ वास्तव में कोई संगठित साजिश है तो भाजपा और संघ के नेता यह बताएं कि किस राज्य में इसके कितने मामले सामने आए हैं और उसका आधिकारिक डाटा कहां है। वारिस पठान ने कहा कि देश में अंतर-जातीय और अंतर-सामुदायिक शादियां होती रही हैं और यह कोई नई बात नहीं है। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या भाजपा नेताओं और फिल्मी हस्तियों ने गैर-मुस्लिम या दूसरी जातियों में शादियां नहीं की हैं।

एआईएमआईएम नेता ने कहा कि यदि लड़का और लड़की दोनों 18 वर्ष से अधिक उम्र के हैं, तो भारतीय कानून उन्हें अपनी पसंद के किसी भी व्यक्ति से शादी करने का पूरा अधिकार देता है। उन्होंने सवाल किया कि क्या प्यार करने या जीवनसाथी चुनने के लिए किसी की अनुमति की जरूरत है और कौन यह तय करेगा कि कोई किससे प्यार करे और किससे नहीं।

वारिस पठान ने आरोप लगाया कि भाजपा और संघ परिवार ‘लव जिहाद’, ‘लैंड जिहाद’, ‘वोट जिहाद’ और यहां तक कि ‘स्काई जिहाद’ जैसे शब्द गढ़कर पूरे देश में लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे झूठे नैरेटिव के जरिए समाज में डर और नफरत फैलाने की कोशिश की जा रही है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने कहा कि उन्होंने संविधान की शपथ लेकर मुख्यमंत्री पद संभाला, लेकिन अब ऐसा प्रतीत होता है कि वे संविधान को नजरअंदाज कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि संविधान में कहीं भी यह नहीं लिखा है कि मेयर कौन बनेगा या कैसे बनेगा। पठान ने दोहराया कि वह संविधान का सम्मान करते हैं और उसी के अनुसार देश चलना चाहिए।

भाजपा पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने कहा कि पार्टी ने अपने कुछ नफरत फैलाने वाले नेताओं को खुली छूट दे रखी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का एकमात्र एजेंडा महाराष्ट्र में मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाना, हिंदू-मुस्लिम मुद्दों का राजनीतिकरण करना, समाज में फूट डालना और लोगों का ध्यान वास्तविक विकास के मुद्दों से भटकाना है। उन्होंने भाजपा से सवाल किया कि विकास, पर्यावरण और किसानों की आत्महत्या जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार ने क्या ठोस काम किया है। वारिस पठान ने आरोप लगाया कि इन सवालों के जवाब भाजपा के पास नहीं हैं और राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है।

भाजपा की सहयोगी पार्टी एनसीपी के नेता अजीत पवार का जिक्र करते हुए वारिस पठान ने कहा कि अजीत पवार ने खुले मंच से स्वीकार किया था कि 70 हजार करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है, फिर भी वह भाजपा के साथ सत्ता में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़ते ही करोड़ों के घोटाले करने वाले नेता पाक-साफ हो जाते हैं। पठान ने कहा कि जिन अजीत पवार पर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोटाले के आरोप लगाए थे, आज वही सत्ता की मलाई खा रहे हैं।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

2026 की पहली विदेश यात्रा पर फ्रांस और लक्जमबर्ग का दौरा करेंगे एस जयशंकर

Read Next

देश में कहीं सबसे भ्रष्ट सरकार है तो वह तमिलनाडु की सरकार है: अमित शाह

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com