वायुसेना प्रमुख की फ्रांस यात्रा, मजबूत हुई दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी

नई दिल्ली । भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने फ्रांस की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न कर ली है। इस दौरान दोनों देशों के बीच दशकों पुरानी सामरिक और रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

गौरतलब है कि वायुसेना प्रमुख का यह दौरा ऐसे समय में हुआ है जब भारत और फ्रांस के बीच 114 राफेल लड़ाकू विमानों की संभावित मेगा डील को लेकर महत्वपूर्ण प्रगति हो रही है। फ्रांस की वायु एवं अंतरिक्ष सेना के मुख्यालय बालार्ड में एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने फ्रांसीसी वायु एवं अंतरिक्ष सेना प्रमुख जनरल जेरोम बेलांजे के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस अवसर पर उनका सैन्य सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया। दोनों पक्षों ने वायु सेनाओं के बीच परिचालन सहयोग, संयुक्त प्रशिक्षण, तकनीकी आदान-प्रदान और भविष्य की साझेदारी को और व्यापक बनाने पर चर्चा की।

यात्रा के दौरान वायु सेना प्रमुख ने फ्रांस के राष्ट्रपति के सैन्य स्टाफ प्रमुख जनरल विन्सेंट गिरो से भी मुलाकात की। उन्होंने पेरिस स्थित प्रतिष्ठित सैन्य शिक्षण संस्थान ‘एकोल द गेर’ और ‘एकोल मिलिटेयर’ में अधिकारियों को संबोधित किया। इस दौरान भारत से विनिमय कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधिकारी कैडेट भी मौजूद रहे।

एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने मोंट-दे-मार्सां एयर कॉम्बैट सेंटर का दौरा कर वहां की परिचालन क्षमताओं का अवलोकन किया। इसके अलावा उन्होंने ऑरलियॉं एयर बेस से ए-400एम सैन्य परिवहन विमान में परिचयात्मक उड़ान भी भरी। वायुसेना प्रमुख के इस कदम से दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग और पारस्परिक समझ को बढ़ावा मिला। दौरे का एक महत्वपूर्ण पहलू फ्रांस की प्रमुख रक्षा कंपनियों के साथ बैठकें रहीं।

वायुसेना प्रमुख ने डसॉल्ट एविएशन, थेल्स, सफ्रान और एमबीडीए के वरिष्ठ प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इन चर्चाओं में रक्षा उत्पादन, तकनीकी सहयोग, स्वदेशीकरण और ‘मेक इन इंडिया’ पहल को आगे बढ़ाने के अवसरों पर विशेष ध्यान दिया गया।

गौरतलब है कि भारत और फ्रांस के बीच प्रस्तावित 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा जारी है। जानकारी के अनुसार, भारत ने 1 जून को फ्रांसीसी सरकार को लगभग 3.25 लाख करोड़ रुपए की सरकार-से-सरकार डील के लिए लेटर ऑफ रिक्वेस्ट (एलओआर) जारी किया है। प्रस्तावित सौदे के तहत 114 में से 94 राफेल विमानों का निर्माण भारत में ही किया जाएगा। इसके लिए फ्रांसीसी कंपनी डसॉल्ट एविएशन किसी भारतीय साझेदार के साथ मिलकर उत्पादन करेगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि एयर चीफ मार्शल एपी सिंह का यह दौरा न केवल भारत-फ्रांस रक्षा संबंधों को नई दिशा देगा, बल्कि भारतीय वायुसेना के आधुनिकीकरण, अत्याधुनिक तकनीक के हस्तांतरण और देश में रक्षा विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित होगा।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

Read Next

मेड इन इंडिया- ए टाइटन स्टोरी : प्रेरणा, संघर्ष और सफलता की दमदार कहानी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com