ममता बनर्जी के पापों का घड़ा भर चुका है, बंगाल से टीएमसी सरकार जाने वाली है : दिलीप जायसवाल

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इलेक्शन कमीशन वोटर लिस्ट को अपडेट करने के लिए एक विशेष अभियान चला रहा है। इसका मकसद वोटर लिस्ट से गलत नामों को हटाना है। हालांकि, कांग्रेस और टीएमसी चुनाव आयोग के इस फैसले का विरोध कर रही हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस फैसले का स्वागत किया है। भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि यह पारदर्शिता के लिए उठाया गया कदम है।

इसके साथ ही उन्होंने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के ‘पीछे के दरवाजे से एनआरसी’ पर पलटवार करते हुए कहा कि इनका पाप का घड़ा भर चुका है, इस बार पश्चिम बंगाल से ममता बनर्जी की सरकार जाने वाली है।

चुनाव आयोग के बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का विपक्षी दलों द्वारा विरोध करने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र इकाई है और चुनाव कैसे पारदर्शिता से हो इसकी चिंता चुनाव आयोग करता है। ऐसे मतदाता जिनकी मृत्यु हो गई है, सबकी पहचान जरूरी है। इससे पता चलेगा कि सचमुच यह मतदाता बिहार का ही है या फिर कहीं और का। कहीं ऐसा तो नहीं कि वोटर लिस्ट में दूसरी जगह नाम है और यहां भी वोट दे रहा है। इसलिए यह पारदर्शिता के लिए उठाया गया कदम है और इसके लिए मैं चुनाव आयोग को बधाई देता हूं।

बिहार में मतदाता सूची में संशोधन का पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की ओर से आपत्ति जताने पर दिलीप जायसवाल ने कहा, “ममता बनर्जी का खेल अब खत्म हो चुका है। इनकी विदाई का समय आ गया है। इन लोगों के पाप का घड़ा भी भर चुका है और इस बार बंगाल से ममता बनर्जी की सरकार जाने वाली है।”

बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव द्वारा जनता दरबार लगाने पर उन्होंने कहा, “तेज प्रताप यादव भगवान कृष्ण के पुजारी हैं। भगवान कृष्ण उनके साथ हैं। इसलिए भगवान कृष्ण उनका पूरा ख्याल जरूर रखेंगे।”

जगन्नाथ रथ यात्रा पर दिलीप जायसवाल ने कहा, “मैं भगवान जगन्नाथ को नमन करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि भगवान जगन्नाथ इस दुनिया में सबको सुखी और स्वस्थ रखें। खासकर कुछ राजनेताओं को सद्बुद्धि दें, ताकि वह अपनी भाषा पर नियंत्रण रखें और संयमित तरीके से राजनीति करें।”

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

सेक्युलरिज्म और सोशलिज्म देश को जोड़ते हैं : अबू आजमी

Read Next

उद्धव और राज ठाकरे के संयुक्त मोर्चे की तारीख तय; 20 साल बाद साझा करेंगे राजनीतिक मंच

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com