भारतीय सेना वहां प्रहार करती है, जहां सबसे ज्यादा दर्द होता है : अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली । भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर जारी चर्चा के दौरान आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्त नीति की तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत हमेशा आतंकवाद को करारा जवाब देगा।

अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा शांति का हाथ बढ़ाया, लेकिन पाकिस्तान ने आतंकवाद का रास्ता चुना। 2014 में जब नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी तो उस दौरान उन्हें भी न्योता दिया था। इसके बाद पीएम मोदी ने लाहौर की यात्रा भी की। मगर, बदले में बार-बार आतंकी हमले मिले। 22 अप्रैल को पहलगाम में जो हुआ, उसका उल्लेख यहां बोलने वाले किसी भी विपक्षी सांसद नहीं किया। एक ने भी खड़े होकर यह नहीं कहा कि इस आतंकी हमले में लोगों से कैसे धर्म पूछा गया, कलमा पढ़ने को कहा गया, उनकी पैंट उतारी गई और फिर उन्हें मार दिया गया। सवाल यह है कि विपक्षी सांसदों को ऐसा कहने में क्या तकलीफ थी? जब रक्षा मंत्री भारतीय सेना की उपलब्धियों पर चर्चा कर रहे थे, तब कोई तालियां नहीं बजीं, कोई मेज नहीं थपथपा रहा था।”

उन्होंने 7 मई को भारतीय सेना द्वारा आतंकी ठिकानों पर किए गए हमले का जिक्र करते हुए कहा, “आतंकियों ने हमारी सरकार, हमारी सेना को चुनौती देने का काम किया। पीएम मोदी ने कहा था कि साजिशकर्ताओं को भारत उनकी कल्पना से भी परे सजा देगा। 7 मई को हमने इन दुश्मनों को जवाब देते हुए आतंकी ठिकानों पर अचूक और निर्णायक प्रहार किया। कुछ ही समय में नौ आतंकी ठिकानों पर प्रहार करके हमारी सेना ने जमींदोज करने का काम किया। हमने विश्व को साफ शब्दों में बता दिया कि भविष्य में किसी भी आतंकी हमले को सीधा भारत पर हमला माना जाएगा। ये भारत का आतंकवाद के खिलाफ शंखनाद था। अब भारत डोजियर नहीं, डोज देगा। अब भारत सबूत नहीं, आतंकी आकाओं को ताबूत भेजेगा। यह नया भारत है और आतंकवाद पर यह न्यू नॉर्मल है।”

अनुराग ठाकुर ने कहा, “भारतीय सेना ने रहीम खान एयरबेस पर ऐसा प्रहार किया कि वहां अब बैलगाड़ी चलाने लायक हालात नहीं बचे। भारतीय सेना वहां प्रहार करती है, जहां दर्द बहुत होता है। राहुल गांधी तक यह संदेश जरूर पहुंचा देना। हम पर भरोसा न हो तो पाकिस्तान से जाकर पूछ लें, जिसकी शान में दिन-रात कसीदे पढ़ते रहते हैं।”

भाजपा सांसद ने पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री का जिक्र करते हुए कहा, “उन्होंने कहा था कि भारत की सेना हमला करती रही और हम बेबस देखते रहे। जो गजवा-ए-हिंद और हजारों जख्म देने की बात करते थे, वे भारतीय सेना का 48 घंटे भी मुकाबला नहीं कर पाए। आप 26/11 के बाद विदेश से परमिशन का इंतजार करते रह गए। हमने किसी परमिशन का इंतजार नहीं किया और घर में घुसकर मारा। हमने सिंधु जल समझौते को निलंबित कर दिया। वहां चीन, पाकिस्तान और तुर्किए थे और यहां भारतीय सेना अकेले ही तीनों मोर्चों पर भारी पड़ी।”

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, “भारत ने ढाई मोर्चों पर लड़ाई लड़ी। दो मोर्चों के बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन इस आधे मोर्चे में एक राहुल गांधी वाली कांग्रेस भी है। सोशल मीडिया पर देखिए, पिछले दो महीनों में राहुल गांधी वाली कांग्रेस ने प्रधानमंत्री और भारतीय सेना के खिलाफ घिनौने और अपमानजनक कार्टून बनाए हैं। राहुल गांधी वाली कांग्रेस ने सेना प्रमुख को सड़क छाप गुंडा कहा। राहुल गांधी को पूरे देश और भारतीय सेना से माफी मांगनी चाहिए।”

आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

कांग्रेस के पूर्व विधायक कैलाश गोरंट्याल का ऐलान, अगले दो-चार दिनों में भाजपा करेंगे ज्वाइन

Read Next

कांग्रेस पाकिस्‍तान को अच्‍छा साबित करने की कोशिश कर रही है : अग्निमित्रा पॉल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com