भारतीय सेना ने जो किया उससे कांग्रेसी ‘सबूत गैंग’ खुश नहीं, हिंदुस्तान के इन गब्बरों की पराजय निश्चित : संबित पात्रा

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रवक्ता संबित पात्रा ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर कांग्रेस की ओर से उठाए सवालों का जवाब दिया है।

संबित पात्रा ने कहा, “यूएस के एक बड़े मिलिट्री एक्सपर्ट हैं- जॉन स्पेंसर। उनका एक तथ्यों से भरा आर्टिकल छपा है, जिसमें स्पेंसर बताते हैं कि भारत में बनी टेक्नोलॉजी के माध्यम से किस प्रकार भारत और उसकी सेना ने आतंकवाद पर जीत हासिल की है और वहीं पाकिस्तान के चीन निर्मित हथियार धराशायी हुए। इस आर्टिकल को सभी को पढ़ना चाहिए और इस विषय पर गर्व करना चाहिए। जॉन स्पेंसर का ये अकेला आर्टिकल नहीं है। पूरे विश्व में, हर देश में आज भारत को लेकर एक सकारात्मक सोच है। आज देश की आर्मी को हर कोई सलाम कर रहा है, लेकिन ऐसे में मुझे दुख होता है कि कुछ ऐसी राजनीतिक पार्टियां हैं, खासकर कांग्रेस, जिन्होंने शुरुआत में तो कहा कि हम देश और सरकार के साथ खड़े हैं, लेकिन एक दिन भी ये सरकार और हिंदुस्तान के साथ खड़े नहीं थे। पहले दिन से ही राहुल गांधी, जयराम रमेश और उनके तमाम लोगों ने भारत की सेना और शौर्य पर सवाल उठाया है। भारतीय सेना ने जो किया उससे ये ‘सबूत गैंग’ खुश नहीं है।”

संबित पात्रा ने कहा, “आप सोचकर देखिए कि जयराम रमेश के बयान में कहा जाता है कि ‘यहां आतंकवादी घूम रहे हैं और वहां सांसद घूम रहे हैं।’ एक ही सांस में आपने आतंकवादियों को सांसदों के साथ समान कर दिया। जो सांसद बाहर डेलिगेशन में गए हैं, वो घूमने नहीं गए हैं, वो भारत के पक्ष को मजबूती से विश्व के दरबार में रखने गए हैं। उसमें आपके भी सांसद हैं, जो अच्छे तरीके से देश के विषय को विश्व पटल पर रख रहे हैं।”

संबित पात्रा ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार में आतंकवादियों का सत्कार होता था और उन्हें तोहफे भी दिए जाते थे। वह दिन भी हमें याद करना चाहिए। वह दिन भी थे जब 26/11 के बाद राहुल गांधी बड़ी-बड़ी पार्टी करते थे। मुझे दुख होता है कि राहुल गांधी, रेवंत रेड्डी और रमेश पूछ रहे हैं- बताओ कितने विमान गिर गए हिंदुस्तान के? ये कोई सवाल है, आपको समझ नहीं है?”

भाजपा प्रवक्ता ने आगे बताया कि भारत की सेना ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस ध्वस्त किए। तमाम एयरबेस के ध्वस्त होने की एक-एक तस्वीरें सबूत के तौर पर आपके सामने रखी गईं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भी माना कि भारत की ब्रह्मोस्त्र मिसाइलों ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर हमला कर दिया। इससे पहले नूर खान एयरबेस के विषय में भी नवाज शरीफ ने कहा था कि उसे भी ध्वस्त कर दिया गया। ऐसे में राहुल गांधी कैसे रिपोर्ट कार्ड मांग रहे हैं? कांग्रेस के बड़े नेता कह रहे थे कि हमें युद्ध की जरूरत नहीं है। पाकिस्तान की बात मान लेनी चाहिए। पाकिस्तान को छोड़ दिया चाहिए। दूसरी तरफ कह रहे थे कि हम भारत के साथ हैं। भारत की सरकार के साथ हैं।

संबित पात्रा ने तंज कसते हुए कहा, “ये जो पाकिस्तान के बब्बर हैं, वो हिंदुस्तान के गब्बर हैं। याद रखो हिंदुस्तान के गब्बरों, तुम्हारा वही होगा जो जय-वीरू ने गब्बर का किया था। भारत की वीरता और भारत के जय के कारण गब्बर की पराजय निश्चित है।”

संबित पात्रा ने कांग्रेस के अंदर गुट होने की बात करते हुए कहा कि कांग्रेस में दो फाड़ हैं। एक वो कांग्रेस है जो पाकिस्तान का समर्थन कर रही है। कांग्रेस के अंदर भी कुछ ऐसे नेता हैं, जो देश के लिए आवाज उठाना तो चाहते हैं, लेकिन राहुल गांधी के कारण उठा नहीं पा रहे हैं। ये जो आपने जय हिंद की यात्रा निकाली है, वो जय पाकिस्तान की यात्रा ज्यादा लग रही है। इससे अच्छा होगा कि आप यात्रा बंद करिए।”

इसके साथ ही भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि भारत में शरणार्थी के नाम पर घुसपैठिए बनकर बैठे रोहिंग्या को शरण देने का काम पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ही किया है।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

हर आतंकी हमले का जवाब कठोरता और तत्परता से देना पीएम मोदी की नीति : अमित शाह

Read Next

मिलाप जावेरी ने की सोनम बाजवा की तारीफ, बोले- ‘मैं तो फैन हो गया’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com