भाजपा विपक्ष को खत्म करना चाहती है : शिवपाल यादव

गाजीपुर । समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने गाजीपुर में आयोजित संविधान मान स्तंभ कार्यक्रम में कहा कि भारतीय जनता पार्टी आरक्षण खत्म करना चाहती है।

मीडिया से बात करते हुए शिवपाल यादव ने कहा, “बाबासाहेब अंबेडकर ने संविधान बनाकर महिलाओं, पिछड़े, शोषित और पीड़ित लोगों को आरक्षण का कानूनी अधिकार दिया था। भारतीय जनता पार्टी आरक्षण खत्म करना चाहती है, संविधान का उल्लंघन करना चाहती है। इसलिए समाजवादी पार्टी ने पूरे प्रदेश में संविधान मान स्तंभ कार्यक्रम मनाने का निर्णय लिया है।”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बयान दिया था कि प्रदेश के कुछ लोग घुसपैठियों से सहानुभूति रख रहे हैं। इस पर शिवपाल यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अराजकता फैलाने का काम कर रहे है। देश में सौहार्द को बनाए रखने के लिए ये लोग काम नहीं करते हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ा है।

शिवपाल यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विपक्ष की बात सुनना नहीं चाहती, बल्कि उसे खत्म करना चाहती है। पीडीए एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार को हटाने का काम करेगी। 2024 लोकसभा चुनाव में गठबंधन ने प्रदेश में भाजपा को झटका दिया था।

भाजपा द्वारा समाजवादी पार्टी पर हर जिले को माफिया देने के लगाए आरोप पर शिवपाल यादव ने कहा, “भाजपा को प्रदेश में सरकार चलाते हुए लगभग 10 साल हो गए, लेकिन अभी भी वे माफिया-माफिया चिल्ला रहे हैं। 10 साल में भाजपा ने न जाने कितने माफिया पैदा किए हैं। बजट लूट रहे हैं, महिलाओं-बेटियों की रक्षा नहीं कर पा रहे हैं। महिलाएं दिन में ही घर से नहीं निकल पा रही हैं।”

शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के घरों पर जानबूझकर बुलडोजर चलाया जा रहा है। पचास साल तक पुराने घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। 2027 में हम राज्य से भाजपा की सरकार को हटाएंगे।

आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है : सचिन सावंत

Read Next

एलयूसीसी चिटफंड घोटाले की होगी सीबीआई जांच, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिया अनुमोदन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com