बिहार चुनाव परिणाम के बाद राहुल गांधी के पोस्ट पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री ने दी सलाह

रायपुर । बिहार चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के सोशल मीडिया पोस्ट पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने उन्हें एक सलाह दी है। उन्होंने कहा कि वे विपक्ष की जिम्मेदारी को समझें।

बिहार में विधानसभा चुनाव के परिणाम में एनडीए गठबंधन ने 202 सीटें जीतकर ऐतिहासिक जीत हासिल की।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव परिणाम के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि मैं बिहार के उन करोड़ों मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने महागठबंधन पर अपना विश्वास जताया। बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है। हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था। यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की है। कांग्रेस पार्टी और इंडिया महागठबंधन इस परिणाम की गहराई से समीक्षा करेंगे और लोकतंत्र को बचाने के अपने प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।

राहुल गांधी के पोस्ट पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि क्या वो ये कह रहे हैं कि बिहार की जनता ने जो जनादेश दिया है वो गलत है? क्या वो ये कहना चाह रहे हैं कि बिहार की जनता ने गलती की है? क्या वो ये कहना चाह रहे हैं कि बिहार की जनता समझदार नहीं है? क्या वो ये कह रहे हैं कि चुनाव सही से नहीं हुए? उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया होती है और उस प्रक्रिया में हर बूथ पर हर राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में फॉर्म भरे जाते हैं। उन्हें इस पर ध्यान देना चाहिए, इसे समझना चाहिए और अपनी जिम्मेदारी पहचाननी चाहिए।

विजय शर्मा ने कहा कि बिहार की जनता ने जंगलराज को समाप्त किया और सुशासन और विकास का चयन किया। मैं जनता का अभिनंदन करता हूं।

अगले साल होने वाले बंगाल चुनाव पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ममता बनर्जी सरकार की ओर से बंगाल में घुसपैठियों को आश्रय दिया जा रहा है। ये पूरे देश और भारतीय समाज के लिए घातक है। इसलिए इस बार बंगाल की जनता ममता बनर्जी की सरकार को उखाड़कर फेंक देगी।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

झारखंड हाईकोर्ट के सिल्वर जुबली समारोह में बोले जस्टिस सूर्यकांत- न्यायपालिका का उद्देश्य वंचितों और कमजोरों को संरक्षण देना भी है

Read Next

बिहार चुनाव नतीजे ने यूपी विपक्षी दलों के बिगाड़े समीकरण, रणनीति बदलने की मजबूरी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com