‘बांग्लादेशी-रोहिंग्याओं को बचा नहीं पाएंगी ममता बनर्जी’, भाजपा नेता बोले- बंगाल में खत्म होगा ‘जंगलराज’

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया के बीच बांग्लादेशी नागरिकों से राज्य छोड़ने की चर्चाओं के बीच एक बार फिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि बंगाल को बांग्लादेश नहीं बनने दिया जाएगा, बल्कि इस राज्य से ‘जंगलराज’ को खत्म किया जाएगा।

पटना में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “बंगाल में एसआईआर होगा। बंगाल में ‘जंगल राज’ को खत्म किया जाएगा। बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों को बंगाल से निकाल दिया जाएगा। ममता बनर्जी उन्हें नहीं बचा पाएंगी। हम बंगाल को बांग्लादेश नहीं बनने देंगे।”

इस दौरान उन्होंने लालू प्रसाद यादव पर भी कटाक्ष किया। गिरिराज सिंह ने कहा, “अगर लालू यादव अपने परिवार के सदस्यों, अपनी बेटी और बहू का भी सम्मान नहीं कर सकते, तो राज्य के लोग उनका सम्मान कैसे करेंगे? इसी कारण उनकी पार्टी का सूपड़ा-साफ हुआ है।”

उन्होंने आगे कहा, “चाहे वह राहुल गांधी हों या तेजस्वी यादव, उन्हें यह समझना चाहिए। जिस तरह से लालू की बेटी और बहू ने मारपीट व बदसलूकी के आरोप लगाए, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे बिहार की जनता का भी अपमान हुआ है।”

वहीं, ममता बनर्जी के एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग को लिखे पत्र पर केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा, “जिस तरह से एसआईआर को रोकने की कोशिशें की जा रही हैं, इसका मूल कारण यही है कि लोग बांग्लादेश भाग रहे हैं। ममता बनर्जी पूरी तरह एक्सपोज हो चुकी हैं। उन्होंने बांग्लादेशियों को यहां जगह दी। इसीलिए वह उन्हें रोकने की कोशिश कर रही हैं।”

भाजपा नेता प्रतुल शाहदेव ने कहा, “यह बिल्कुल साफ है कि एसआईआर से सबसे ज्यादा असर ममता बनर्जी पर पड़ेगा। ऐसा लगता है कि उन्होंने जो चुनाव जीते हैं, वे मरे हुए लोगों, घुसपैठियों और बाहर से आए लोगों के वोटों की वजह से जीते हैं। उन्होंने कभी भी सही चुनाव नहीं जीता है। इसीलिए वह इतनी परेशान हैं।”

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

टीएमसी ने 24 नवंबर को बुलाई पार्टी नेताओं की बड़ी बैठक, एसआईआर और आगामी चुनाव को लेकर बनाई जाएगी रणनीति

Read Next

दुबई एयर शो में भारतीय वायुसेना का तेजस विमान क्रैश, पायलट की मौत, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com