बांग्लादेशी खिलाड़ी के खिलाफ बीसीसीआई का फैसला सराहनीय: इकबाल अंसारी

अयोध्या । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को टीम से हटाने के निर्देश दिए जाने के फैसले का बाबरी मस्जिद के पूर्व मुद्दई इकबाल अंसारी ने समर्थन किया। उन्‍होंने इसे सही कदम बताया है।

उन्होंने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि बांग्लादेश की टीम को सस्पेंड करने का निर्णय उचित है, क्योंकि ऐसे देश के साथ संबंध बनाए रखना ठीक नहीं है, जो इंसानियत की परवाह नहीं करता। उन्होंने कहा कि भारत कानून के राज पर चलता है और इस तरह के फैसले उसी दिशा में उठाए गए जरूरी कदम हैं।

इकबाल अंसारी ने आगे कहा कि देशों के बीच अच्छे संबंध बनाए रखना सद्भाव के लिए जरूरी होता है, लेकिन बांग्लादेश की हालिया गतिविधियां हिंदुओं और मुसलमानों के बीच मनमुटाव पैदा करने वाली हैं, जिन्हें किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत में सभी पर समान रूप से कानून लागू होते हैं, चाहे व्यक्ति किसी भी धर्म से जुड़ा हो, और इसी सिद्धांत के आधार पर ऐसे मामलों में सख्त निर्णय लिए जाने चाहिए।

वहीं, अयोध्या धाम स्थित साकेत भवन मंदिर के महंत सीताराम दास महाराज ने भी इस पूरे मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को सस्पेंड करने और शाहरुख खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग से एक कड़ा संदेश दिया गया है कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि शाहरुख खान पर भारत में कमाए गए धन का उपयोग देश विरोधी तत्वों को बढ़ावा देने के लिए करने के आरोप हैं और उनके खिलाफ की गई कार्रवाई एक स्पष्ट संकेत है।

महंत ने हिंदू नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे शाहरुख खान की फिल्मों का बहिष्कार करें। उन्होंने यह भी कहा कि भारत को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, जिसमें देशद्रोह के मामले दर्ज करने और दोषी पाए जाने पर जेल की सजा भी शामिल हो। इस पूरे प्रकरण ने एक बार फिर खेल, राजनीति और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों को लेकर देश में बहस को तेज कर दिया है।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

पश्चिम बंगाल में एक और बीएलओ की मौत, परिवार ने लगाया एसआईआर के काम के कारण दबाव का आरोप

Read Next

एशियन गेम्स 2026 में पदक तालिका को बेहतर बनाना मकसद, क्वालिफिकेशन मार्क्स स्टैंडर्ड्स घोषित

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com