पश्चिम बंगाल : एसएससी के सहायक शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में ईडी ने कुर्क की 57.78 करोड़ रुपए की संपत्ति

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय ने बताया कि कोलकाता जोनल ऑफिस ने पश्चिम बंगाल केंद्रीय स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) के सहायक शिक्षक भर्ती घोटाले (कक्षा 9 से 12) से जुड़े मामले में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (पीएमएलए) 2002 के तहत लगभग 57.78 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क की हैं।

जानकारी दी गई कि ये संपत्तियां जिबन कृष्ण साहा (विधायक), प्रसन्न कुमार रॉय और अन्य के नाम पर हैं। इसमें राजारहाट, न्यू टाउन, पाथरघाटा, गरागरी और उत्तर 24 परगना जिले के आसपास के इलाकों के साथ ही मुर्शिदाबाद और पूर्व बर्धमान जिलों में स्थित कई फ्लैट, विला और जमीन के टुकड़े शामिल हैं। ये संपत्तियां कोलकाता में भी स्थित हैं।

जांच में पाया गया कि ये संपत्तियां अवैध तरीके से की गई सहायक शिक्षक नियुक्तियों से मिले पैसों (अपराध की आय) से खरीदी गई थीं।

ईडी ने यह जांच सीबीआई की एफआईआर के आधार पर शुरू की थी, जो कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देश पर दर्ज की गई थीं। जांच में सामने आया कि भर्ती प्रक्रिया में बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई थी, जैसे ओएमआर शीट और इंटरव्यू के अंकों में छेड़छाड़ और समय सीमा खत्म होने के बाद भी अपात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति की गई थी।

जांच में यह भी सामने आया कि प्रसन्न कुमार रॉय इस घोटाले का मुख्य बिचौलिया था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अपात्र उम्मीदवारों से अवैध नियुक्ति के बदले भारी रकम वसूली। यह पैसा कई कंपनियों, एलएलपी और बैंक खातों के जरिए घुमाया गया और अंत में संपत्तियां खरीदने में लगाया गया।

ईडी की जांच में यह भी पाया गया कि जिबन कृष्ण साहा इस घोटाले में प्रमुख आरोपी है, उसने ग्रुप सी, डी और सहायक शिक्षक पदों की अवैध नियुक्तियों के बदले मिले पैसों की वसूली और इस्तेमाल में सक्रिय भूमिका निभाई। उसे 25 अगस्त 2025 को ईडी ने गिरफ्तार किया था, जब वह मुर्शिदाबाद स्थित अपने घर पर छापे के दौरान भागने की कोशिश कर रहा था।

जांच में यह साबित हुआ कि यह पैसा उसके और परिवार के नाम पर संपत्तियां खरीदने में लगाया गया था, जिनकी कीमत करीब 3.01 करोड़ रुपए है।

जांच में यह भी सामने आया कि कई संपत्तियां नीलिमा मंगल, जो प्रसन्न कुमार रॉय की करीबी सहयोगी/पूर्व पत्नी हैं, उनके नाम पर खरीदी गई थीं। इन संपत्तियों के लिए इस्तेमाल किया गया पैसा भी अवैध भर्ती घोटालों से आया था। ईडी ने पहले ही इस मामले में प्रसन्न कुमार रॉय को गिरफ्तार कर लिया था और विशेष अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया है।

इससे पहले ईडी ने पश्चिम बंगाल के एसएससी ग्रुप सी और डी भर्ती घोटाले में 247.2 करोड़ रुपए की संपत्तियां कुर्क की थीं। कक्षा 9 से 12 के सहायक शिक्षक भर्ती घोटाले में पहले ही 238.78 करोड़ रुपए की संपत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं। वहीं, प्राथमिक शिक्षक भर्ती घोटाले में भी करीब 154 करोड़ रुपए की संपत्तियां जब्त/कुर्क की गई हैं। इस तरह अब तक भर्ती घोटालों में ईडी कोलकाता द्वारा कुल 698 करोड़ रुपए की संपत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं।

–आईएएनएस

हैदराबाद : राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

हैदराबाद । हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार की सुबह अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब एयरपोर्ट के कस्टमर सपोर्ट ईमेल पर एक बम धमकी भेजी...

बंगाल चुनाव: चुनाव आयोग ने पोलिंग स्टेशनों की ओर जाने वाली सड़कों पर सीसीटीवी लगाने का दिया निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होना है। चुनाव आयोग ने महत्वपूर्ण या अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों तक जाने वाली सड़कों...

एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराएगा भारत

नई दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंच रहे हैं। वह यहां 28 अप्रैल को होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक...

कड़कड़डूमा कोर्ट की महिला वकील पर जानलेवा हमले का सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

नई दिल्ली । दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाली महिला वकील मधु राजपूत पर उनके पति द्वारा जानलेवा हमले का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सुप्रीम...

दिल्ली: हंसराज कॉलेज ने सस्पेंड किए 30 छात्र, डूसू अध्यक्ष आर्यन मान ने दी आंदोलन की चेतावनी

नई दिल्ली । दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज ने सोशल मीडिया पर संस्थान को बदनाम करने और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोपों में करीब 30 छात्रों को सस्पेंड...

रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत, कोर्ट ने बैंक अकाउंट अनफ्रीज करने का दिया आदेश

मुंबई । सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स केस में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत मिली है। नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) स्पेशल कोर्ट ने एक अहम फैसले...

दिल्ली विधानसभा का अगला सत्र 28 अप्रैल से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू होगा

नई दिल्ली । हाल ही में मिली बम धमकियों के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में पुराने सचिवालय स्थित विधानसभा भवन में आठवीं दिल्ली विधानसभा का पांचवां सत्र मंगलवार को सुबह 11...

भाजपा नेता हत्याकांड: उम्रकैद के खिलाफ कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंचे कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी

बेंगलुरु । भाजपा नेता योगेश गौड़ा हत्याकांड में विशेष अदालत द्वारा उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद कांग्रेस नेता और विधायक विनय कुलकर्णी ने शनिवार को कर्नाटक हाईकोर्ट में...

75 लाख वंचित छात्रों को 7,900 करोड़ रुपए से अधिक की शैक्षिक सहायता दी गई: वीरेंद्र कुमार

नई दिल्ली । केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा कि वंचित छात्रों के शैक्षिक सशक्तिकरण के तहत, 2025-26 में 75 लाख से अधिक अनुसूचित जाति लाभार्थियों...

टीएमसी की पूर्व सांसद नुसरत जहां पूछताछ को ईडी के कोलकाता कार्यालय में पेश हुईं

कोलकाता । अभिनेत्री से राजनेता बनी और पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की बसीरहाट सीट से तृणमूल कांग्रेस की पूर्व लोकसभा सांसद नुसरत जहां बुधवार सुबह कोलकाता के...

यासीन मलिक को मौत की सजा की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई टली

नई दिल्ली । कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक को मौत की सजा देने की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई टल गई...

दिल्ली आबकारी नीति मामले में हाईकोर्ट ने स्वीकार की अरविंद केजरीवाल की अर्जी, तुषार मेहता ने जताई आपत्ति

नई दिल्ली । दिल्ली शराब नीति से जुड़े कथित घोटाले के मामले में सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग...

admin

Read Previous

दावोस: सीएम सोरेन ने उद्योगपतियों से की मुलाकात, झारखंड को मिले सैकड़ों करोड़ के निवेश प्रस्ताव

Read Next

भारत और स्पेन ने आतंकवाद की कड़ी निंदा की, विदेश मंत्रियों की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com