देशभर में बजट के प्रचार के लिए भाजपा का प्लान तैयार

नई दिल्ली । केंद्र सरकार 1 फरवरी, रविवार को आम बजट पेश करने जा रही है। इस बजट को लेकर देशभर में राजनीतिक और आर्थिक हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार इस बार बजट को लेकर सत्तारूढ़ पार्टी ने पहले से ही व्यापक प्रचार अभियान की योजना तैयार कर ली है, ताकि बजट की घोषणाओं और नीतियों को आम जनता तक सीधे पहुंचाया जा सके।

बजट के प्रचार-प्रसार के लिए भारतीय जनता पार्टी ने विस्तृत कार्ययोजना बनाई है। पार्टी का लक्ष्य है कि 1 फरवरी से 15 फरवरी तक देशभर में बजट प्रचार अभियान चलाए जाएंगे। इसके लिए पार्टी ने बजट प्रचार अभियान 2026 की योजना बनाई है, जिसके तहत 1 फरवरी से 15 फरवरी तक पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रम चलेंगे।

इस दौरान सभी केंद्रीय मंत्री, राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी के बड़े नेता अलग-अलग स्थानों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और बजट की प्रमुख बातों को जनता के सामने रखेंगे। भाजपा ने देशभर में करीब 150 स्थानों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का खाका तैयार किया है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार बजट की विशेषताओं और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में बताएगी।

पारंपरिक माध्यमों के साथ-साथ सोशल मीडिया को भी इस अभियान का अहम हिस्सा बनाया गया है। बजट की विशेषताओं का प्रचार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा। इसके लिए सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर से संवाद किया जाएगा और बजट से जुड़ी जानकारियों को रील के माध्यम से सरल और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा। पार्टी का उद्देश्य युवा वर्ग तक भी बजट का संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचाना है।

इस पूरे बजट प्रचार अभियान की जिम्मेदारी भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग के नेतृत्व वाली टीम को दी गई है। इस टीम में सरोज पांडे, श्रीकांत शर्मा, नरेंद्र रैना, जीवीएल नरसिम्हा राव, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, अनिल एंटोनी, संजय टंडन और गुरु प्रकाश पासवान शामिल हैं।

बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बार लगातार नौवीं बार बजट पेश करने जा रही हैं। बजट से ठीक पहले संसद में पेश किए गए आर्थिक सर्वे 2025-26 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 7.0 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया है। सर्वे के अनुसार, घरेलू सुधारों और सरकारी निवेश के चलते वैश्विक चुनौतियों के बावजूद देश की अर्थव्यवस्था की आंतरिक मजबूती लगातार बढ़ रही है।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

बजट के बाद कैसा रहता है शेयर बाजार का प्रदर्शन, जनिए पिछले 15 बार का ट्रेंड

Read Next

जापान क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने अदाणी पोर्ट्स, अदाणी ग्रीन और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को दी मजबूत रेटिंग

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com