दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष के आवास के नवीनीकरण को लेकर बयानबाजी से मचा विवाद, कांग्रेस नेता से माफी की मांग

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष के आधिकारिक आवास के नवीनीकरण को लेकर कांग्रेस के नेता द्वारा दिए गए विवादास्पद बयान पर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस नेता और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव के बयान पर विधानसभा अध्यक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई है।

बता दें एक पत्र जारी करते हुए उनसे तीन दिन के भीतर बिना शर्त माफी की मांग की गई है।

विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय से सोमवार को जारी एक आधिकारिक पत्र के अनुसार, मीडिया में छपी खबरों में दावा किया गया है कि स्पीकर के सरकारी आवास के नवीनीकरण पर 2.35 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं, जिनमें से 94.69 लाख रुपये बाथरूम और टॉयलेट के नवीनीकरण पर खर्च हो रहे हैं।

प्रेस रिलीज के मुताबिक, कांग्रेस नेता ने स्पीकर के निवास को ‘शौच महल’ कहकर संबोधित किया और इसके पते को 9, शामनाथ मार्ग बताया। जो अध्यक्ष का आधिकारिक आवास नहीं है।

हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है और कहा है कि 9, शामनाथ मार्ग उनका आधिकारिक निवास नहीं है।

स्पीकर ने इन बयानों को भ्रामक और तथ्यहीन बताया और कहा है कि सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए इस तरह की बयानबाजी से बचना चाहिए। स्पीकर ने अपने सचिव विनीत कुमार के जरिए देवेंद्र यादव को एक सख्त संदेश भिजवाया है, जिसमें लिखा गया है कि “आप तुरंत अपना बयान वापस लें और तीन दिनों के भीतर एक लिखित व बिना शर्त माफ़ी पत्र दें।”

पत्र में यह भी याद दिलाया गया है कि देवेंद्र यादव दिल्ली विधानसभा के पूर्व सदस्य रह चुके हैं, इसलिए उनसे यह अपेक्षा की जाती है कि वे स्पीकर जैसे गरिमामय पद का सम्मान करें। विधानसभा सचिवालय की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि बिना तथ्यों की पुष्टि किए इस तरह के बयान देना गंभीर लापरवाही है, जो न केवल स्पीकर के पद की गरिमा को ठेस पहुंचाता है, बल्कि जनता को भी गुमराह करता है।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

उद्धव ठाकरे के भाषण में मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने का दुख था : संजय निरुपम

Read Next

आदित्य ठाकरे का निशिकांत दुबे पर तीखा हमला, बीजेपी की नीतियों पर उठाए सवाल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com